Categories: देश

Lightning In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में वज्रपात से 7 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा हुआ. जहां, वज्रपात की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. सभी घायलों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, बारिश से बचने के लिए गांव के कुछ लोग एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मोहतरा गांव जिला बलौदा बाजार में आकाशीय बिजली के आघात से 7 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन द्वारा घायलों को जिला अस्पताल में त्वरित उपचार हेतु भर्ती कराया गया है एवं उनका इलाज किया जा रहा है. जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं मृतक बंधुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. साथ ही मौसम की गंभीरता को देखते हुए समस्त प्रदेशवासियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह भी करता हूं.”

ये भी पढ़ें- बेटे को बेचकर अस्पताल से पत्नी को कराया डिस्चार्ज, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

11 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

20 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

25 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

37 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

50 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

54 minutes ago