Categories: खेल

चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आईसीसी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान का दौरा करेगा: रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की टीम आने वाले हफ्तों में पाकिस्तान का दौरा करने वाली है ताकि अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा ले सके. स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी का दल अगले कुछ दिनों में (अधिकतम 10 दिनों के भीतर) पाकिस्तान पहुंच सकता है ताकि तैयारियों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का निरीक्षण किया जा सके. दौरे के बाद, क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था टूर्नामेंट का शेड्यूल और टिकटों की बिक्री की घोषणा कर सकती है.

इस साल की शुरुआत में, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तीन स्टेडियमों – लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम, कराची के नेशनल स्टेडियम और रावलपिंडी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम – को अपग्रेड करने के लिए 12.80 अरब रुपये का बजट तय किया था, जहां यह टूर्नामेंट खेला जाएगा.

हालांकि, टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी अब भी तय नहीं है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस पर केंद्र सरकार से निर्देश मिलने का इंतजार है. इस बीच, पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि वे बीसीसीआई के संपर्क में हैं और भारत की भागीदारी पर बातचीत चल रही है.

जियो न्यूज ने नकवी के हवाले से कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी, और हम टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के बोर्ड से संपर्क में हैं. हम जय शाह के संपर्क में हैं और उनके आईसीसी चेयरमैन बनने से कोई समस्या नहीं है. 8 और 9 सितंबर को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक होगी, जिसमें सलमान नासिर शामिल होंगे। इस बैठक में नए अध्यक्ष से जुड़ी बातें तय की जाएंगी.”

पिछले महीने बीसीसीआई के सचिव जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन बने थे, जिसके कारण उन्हें एसीसी और बीसीसीआई में अपने पद से इस्तीफा देना होगा. मालूम हो कि, पिछले साल, भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान यात्रा से इनकार कर दिया था और उनके मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए, जबकि बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में हुआ था.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

24 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

35 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago