देश

पांच सालों में CAPF और Assam Rifles में 71,231 नए पद किए गए सृजित : गृह राज्य मंत्री

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि पिछले पांच वर्षों (2020 से 2024) में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स (एआर) में 71,231 नए पद सृजित किए गए हैं.

कहां कितने पद खाली?

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि 30 अक्टूबर, 2024 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स (एआर) में 100,204 रिक्तियां हैं. उन्होंने बताया कि असम राइफल्स में 3,377 रिक्तियां, बीएसएफ में 12,808 रिक्तियां, सीआईएसएफ में 31782 रिक्तियां, सीआरपीएफ में 33,730 रिक्तियां, आईटीबीपी में 9,861 रिक्तियां, एसएसबी में 8,646 रिक्तियां उपलब्ध हैं.

गृह राज्य मंत्री ने उच्च सदन को बताया कि सीएपीएफ और एआर में रिक्तियां सेवानिवृत्ति, त्यागपत्र, पदोन्नति, मृत्यु, नई बटालियन की स्थापना, नए पदों के सृजन आदि के कारण उत्पन्न हुई हैं. रिक्तियों को भरना एक सतत प्रक्रिया है. मंत्रालय यूपीएससी, एसएससी और संबंधित बलों के माध्यम से रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए गंभीरतापूर्वक कदम उठाता रहा है और उठाता रहेगा.

जल्द भरे जाएंगे खाली पद

उन्होंने कहा, “सरकार ने सीएपीएफ और एआर में रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए कदम उठाए हैं. सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स को गैर-सामान्य ड्यूटी संवर्गों में रिक्त पदों पर समयबद्ध तरीके से भर्ती करने के निर्देश जारी किए गए हैं.”

यह भी पढ़ें- बदलेगा 90 साल पुराना कानून, नया भारतीय वायुयान विधेयक राज्यसभा से ध्वनि मत से पारित

नित्यानंद राय ने लिखित उत्तर में कहा कि पदोन्नति रिक्तियों को भरने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें समय पर आयोजित की जा रही हैं. भर्ती में तेजी लाने के लिए चिकित्सा जांच में लगने वाले समय को कम किया गया है. कांस्टेबल/जीडी के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए कट ऑफ अंक कम कर दिए गए हैं ताकि पर्याप्त उम्मीदवार मिल सकें.

Shailendra Verma

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

8 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

50 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago