लीगल

CLAT-PG-2025 के रिजल्ट पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई का दिया भरोसा

CLAT-PG-2025 के रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई का सुप्रीम कोर्ट ने भरोसा दिया है. सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि एक पत्र भेजिए, हमने एक तारीख और समय दिया है.

यह याचिका दो लॉ स्टूडेंट्स अनस खान और आयुष अग्रवाल की ओर से दायर की गई है. याचिका में प्रोविजनल उत्तर कुंजी में त्रुटियों का आरोप है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि 2 दिसंबर को जारी प्रोविजनल आंसर कुंजी में कई तरह की गड़बड़ियां है और 12 सवालों के गलत जवाब दिए गए.

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर कुंजी पर आपत्ति जताने के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया गया और 3 दिसंबर को शाम 4 बजे ऑनलाइन पोर्टल बंद हो गया. याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाए हैं कि प्रति आपत्ति 1000 रुपए का शुल्क अनुचित था, जबकि 4000 रुपए परीक्षा शुल्क पहले ही लिया गया था.

CLAT 2025 का रिजल्ट 10 दिसंबर को जारी होना है. कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट व आवंटन से संबंधित विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है. यह परीक्षा एक दिसंबर को आयोजित किया गया था. देशभर में कुल 141 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था. अभ्यर्थियों की आपत्ति पर विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद नौ दिसंबर को फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा.


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस आरएफ नरीमन ने देश में बढ़ रहे सांप्रदायिक तनाव को लेकर व्यक्त की चिंता


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

42 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago