सीएम अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal in Karnataka: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कर्नाटक के दौरे पर हैं. यहां दावणगेरे में एक रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अमित शाह ने हाल ही में कहा था- “हमें वोट दो, हम कर्नाटक से भ्रष्टाचार मिटा देंगे”, किसी ने उन्हें याद दिलाया, “सर, कर्नाटक में बीजेपी का ही शासन है.”
सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “अगले दिन BJP के एक नेता का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा गया. उसे गिरफ़्तार नहीं किया है, हो सकता है अगले साल उसको पद्म भूषण दे दें. 8 करोड़ रुपए उसके घर से मिले और गिरफ़्तार मनीष सिसोदिया को किया. मनीष सिसोदिया के घर पर रेड मारी लेकिन कुछ नहीं मिला.
केजरीवाल ने कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार में भ्रष्टाचार दोगुना, हमें ‘नये इंजन’ की सरकार चाहिए. उन्होंने कहा, “75 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि कर्नाटक के सारे कॉन्ट्रैक्टर्स ने इकट्ठा होकर पीएम मोदी को पत्र लिखा कि हमसे 40 फीसदी कमीशन मांगा जा रहा है, हम काम कैसे करें.दो साल से कर्नाटक के ठेकेदार पीएम मोदी को लगातार चिट्ठी लिख रहे हैं.पीएम मोदी का जवाब नहीं आया.”
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, “82 वर्षीय बुजुर्ग जिसने चिट्ठी लिखी थी कि हमसे 40 फीसदी कमीशन मांगा जा रहा है, तब कमीशन मांगने वाले नेताओं को जेल नहीं भेजा, उस बुजर्ग को ही जेल में डाल दिया.” आप संयोजक ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा. केजरीवाल ने कहा, “नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव हुए. 2 में BJP जीती तो पीएम मोदी विजयी संबोधन में AAP का जिक्र करते हैं. कहते हैं कि कट्टर ईमानदार लोगों से बच कर रहो… मोदीजी AAP से इतनी जलन ठीक नहीं है, आप भी हमारी तरह ईमानदार बनो.”
बीजेपी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “75 लाख दीजिए, पुलिस सब-इंस्पेक्टर बन जाइए, 25 लाख दीजिए, लेक्चरर बन जाइए, ऐसे पुलिसकर्मी क्या करेंगे? लोगों को लूटेंगे. यहां पर विधायक बिकते हैं. इनकी पार्टी के एक विधायक ने कहा, अगर आपके पास 2500 करोड़ हैं तो आप मुख्यमंत्री बन सकते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…