देश

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में चोरी की बाइक का हुआ था इस्तेमाल, हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Umesh Pal Murder Case: बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल गाड़ियों को बरामद कर लिया है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि पुलिस अभी तक बरामद की गई गाड़ियों के मालिक तक नहीं पहुंच सकी है. इसी के साथ पुलिस एक अन्य बाइक का तलाश कर रही है. खबर ये सामने आ रही है कि बरामद बाइक चोरी की बताई जा रही है.

मालूम हो कि 24 फरवरी को हुए इस हत्याकांड में भाग रहे शूटरों की गाड़ियां भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी. इसी के बाद से पुलिस अपराधियों की ओर बढ़ रही है. घटना के अगले ही दिन पुलिस ने चकिया स्थित अतीक अहमद के घर के पास से लावारिस हालत में क्रेटा कार और एक बाइक बरामद की थी. जांच में पता चला कि इसी कार से शूटर पहुंचे थे. बाइक भी वही है जिस पर शूटर अरमान के साथ बमबाज गुड्डू मुस्लिम बैठा था. हेलमेट पहने अरमान ही बाइक चला रहा था. पुलिस को बाइक पर नंबर नहीं मिला है. चेचिस नंबर की मदद से जानकारी एकत्र की गई है. बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की निकली है. अभी तक उसका मालिक पुलिस के सामने नहीं आया है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में फिर गरजा बुलडोजर, अतीक अहमद के फाइनेंसर मसकुद्दीन का घर जमींदोज

रुखसार को तलाश रही पुलिस

वहीं दूसरी ओर कार मालिक नफीस बिरयानी को पुलिस ने पकड़ा तो उसने कहा कि कार रुखसार को बेची थी और रुखसार अपने घर से गायब है. पुलिस ने नफीस को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है. उस पर अतीक एंड कंपनी को आर्थिक मदद करने का आरोप है. इसी कारण उसके बैंक खातों की पड़ताल भी की जा रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि उसके रेस्टोरेंट में किसने निवेश किया था. कमाई का पैसा कहां जाता है. इसके अलावा एक अन्य बाइक की बात भी पता चली है जिसे अन्य शूटर चला रहे थे.

संदिग्ध मामा-भांजे से अभी दूर है पुलिस

मीडिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस को जब यह मालूम हुआ कि तीन शूटर चकिया और कसारी मसारी में रहने वाले नूर से मदद मांगने पहुंचे थे, तब नूर ने अपने मामा मुन्ना के यहां पर तीन संदिग्ध शूटरों को पनाह दिलाई थी. तीनों रात भर वहीं रहे और अगले दिन सुबह बाइक से निकल गए. जब पुलिस को यह जानकारी मिली तो वहां पर छापामारी की गई लेकिन कोई हाथ नहीं आया. अभी तक पुलिस संदिग्ध नूर और उसके मामा को पकड़ नहीं सकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

24 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

48 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago