मनोरंजन

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के घर एक बार फिर गूंजी किलकारी, बेटे Akaay को दिया जन्म, जानें क्या होता है इसका मतलब?

Anushka Sharma Virat Kohli Son Name: भारतीय क्रीकेट टीम के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बार फिर पेरेंट्स बन गए है. दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी दी है. इस कपल के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है. अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है ये गूड न्यूज एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दिया है. इस खुशखबरी की पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का ने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है. जो बहुत ही यूनिक है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है उनके बेटे का नाम और उसका मतलब.

अनुष्का-विराट दूसरी बार बने पेरेंट्स

अनुष्का और विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये गूड न्यूज शेयर करते हुए लिखा कि, सभी को ये बताते हुए हमे बहुत खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को वामिका के छोटे भाई ‘अकाय’ ने दुनिया में कदम रखा है. हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल बस आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं. हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें. प्यार और आभार.’ विराट और अनुष्का.’

बेटे Akaay को दिया जन्म

विराट और अनुष्का के इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी प्यार की बौछार कर दी है और बेटे के नाम की तारीफ भी कर रहा है. अनुष्का-विराट ने बेटी की तरह ही बेटे का नाम भी बहुत यूनिक रखा है. कपल ने अपने लाडले बेटे का नाम अकाय रखा है.

ये भी पढ़ें:अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार बने पेरेंट्स, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म, शेयर किया ये खूबसूरत पोस्ट

क्या है अकाय का मतलब?

कपल की ये पोस्ट वायरल हो गई है. हर तरफ बेबी अकाय के चर्चे हो रहे हैं. वैसे बता दें कि अकाय का मतलब हिंदी भाषा में निराकार, यानी जिसका कोई आकार नहीं होता है. वहीं तुर्की में इसका मतलब चमकता हुआ चांद होता है. इससे पहले विराट और अनुष्का ने मां दुर्गा के नाम पर अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था.

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था. इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आईं थी. अब एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी कर चुकी है. ये एक बायोपिक है. जो जल्द ही थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. एक्ट्रेस की इस फिल्म का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

2 hours ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

2 hours ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

2 hours ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

2 hours ago