अजित पवार गुट की बैठक
Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी में दो फाड़ हो गए हैं. अजित पवार गुट न केवल सरकार को समर्थन दे रहा है बल्कि एनसीपी पर अपना दावा भी ठोंक रहा है. वहीं शरद पवार गुट और अजित पवार गुट के लिए आज का दिन बेहद अहम होने जा रहा है क्योंकि दोनों गुटों ने आज पार्टी सदस्यों की बैठक बुलाई है. इस बीच अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल ने दावा किया है कि 40 से अधिक विधायक और MLC उनके साथ हैं. भुजबल ने कहा कि शपथ लेने से पहले पूरी मेहनत की है. हमने शपथ ऐसे ही नहीं ली.
भुजबल ने कहा, “हम पर कानूनी मामलों के डर से यहां (अजित पवार के साथ) आने का आरोप लगाया जा रहा है. यह सही नहीं है. धनंजय मुंडे, दिलीप वाल्से पाटिल और रामराजे निंबालकर के खिलाफ कोई मामला नहीं है.हम यहां केवल इसलिए हैं क्योंकि आपके (शरद पवार) साहब के आसपास कुछ करीबी सहयोगी हैं, वे पार्टी को खत्म करना चाहते हैं. एक बार जब आप उन्हें किनारे कर देंगे तो हम आपके पास वापस आने के लिए तैयार हैं.” छगन भुजबल ने कहा कि आपके (शरद पवार) पास अभी भी समय है, महाराष्ट्र की बेहतरी के बारे में सोचें.
भुजबल ने विधायकों की संख्या पर कहा, “हम मंच और अन्य स्थानों पर बैठे नेताओं की संख्या देखेंगे. समर्थक कागज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं और उनसे पूछा जा रहा है कि वे कहां से आये हैं. नेताओं की सही संख्या केवल मंच पर मालूम होगी.”
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार गुट की बैठक में एनसीपी के 30 विधायक मौजूद हैं. जबकि वाईबी चव्हाण सेंटर में हो रही शरद पवार गुट की बैठक में एनसीपी के 13 विधायक पहुंचे हैं. वाईबी चव्हाण सेंटर में शरद पवार भी मौजूद हैं और बाहर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शरद पवार गुट की बैठक में शामिल 13 विधायकों में अनिल देशमुख, रोहित पवार, राजेंद्र शिंगणे, अशोक पवार, किरण लहमाटे, प्राजक्ता तानपुरे, बालासाहेब पाटिल, जीतेंद्र अव्हाड, चेतन विट्ठल तुपे, जयंत पाटिल, राजेश टोपे, संदीप क्षीरसागर और देवेंद्र भुयार मौजूद हैं. वहीं 5 सांसदों श्रीनिवास पाटिल (लोकसभा), सुप्रिया सुले (लोकसभा), अमोल कोल्हे (लोकसभा), फौजिया खान (राज्यसभा) वंदना चव्हाण (राज्यसभा) के अलावा, 3 एमएलसी (शशिकांत शिंदे, बाबाजानी दुरानी, एकनाथ खडसे) भी मौजूद हैं.
इस बैठक में शामिल होने के लिए सुप्रिया सुले भी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील कर चुकी हैं. हालांकि अभी तक दोनों गुटों की बैठक को देखकर यह कहा जा सकता है कि ‘चाचा’ पर ‘भतीजा’ भारी पड़ते नजर आ रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…