देश

बंगाल में ट्यूशन पढ़ने गई एक छात्रा से रेप के बाद हत्या, BJP बोली सच छुपाने की कोशिश

Rape Victim’s Body Thrashed In West Bengal:  पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक नाबालिग से कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या की खबर सामने आ रही है. जिले के कलियागंज में हुए इस वारदात के बाद लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है. घटना के विरोध में लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. वहीं इसे लेकर राज्य सरकार और भाजपा में तकरार बढ़ता दिख रहा है.

पुलिस और स्थनीय लोगों में टकराव

मामले में स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. वहीं पुलिस जब लड़की का शव लेने पहुंची तो स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

पीड़ित परिवार से नहीं मिल पाए भाजपा विधायक

वहीं इस मामले में प. बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि भाजपा विधायकों को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई. भाजपा विधायकों को जबरदस्ती एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वहीं इस मामले में बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी सरकार पर एक ट्वीट के जरिए निशाना साधा है. उन्होंने बंगाल पुलिस पर मामले में असंवेदनशीलता दिखाते हुए शव को घसीटने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें: NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, हिंदू देवी देवताओं को लेकर दिया था विवादित बयान

मामले में क्या बोला स्थानीय प्रशासन

इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली छात्रा गुरुवार शाम से ही लापता थी. कल सुबह उसका शव स्थानीय लोगों को एक नहर में तैरता हुआ मिला. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है. किसी भी तरह की अनहोनी को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है. वहीं बीजेपी ने इस मामले में सरकार पर सच छुपाने का आरोप लगाया है.

भाजपा के लोग हंगामा कर रहे हैं

उत्तर दिनाजपुर में नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और हत्या पर TMC के पश्चिम बंगाल महासचिव कुणाल घोष का कहना है कि जिस तरह पुलिस नाबालिग लड़की के शव को उठाकर ले जा रही है वो देखकर बहुत दुख होत है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मगर हमें ये भी सोचना होगा कि पुलिस क्यों दौड़ रही है? कौन लोग हैं जो पुलिस का पीछा कर रहे हैं?… भाजपा के लोग हंगामा कर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

9 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago