सुप्रीम कोर्ट.
Doctor Rape and Murder Case: कलकत्ता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की रेप और हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर की गई है. CJI जस्टिस डी वाई चंद्रचूड को लिखे गए पत्र में पूरे मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बीते दिनों महिला डॉक्टर की वीभत्स और नृशंस बलात्कार व हत्या के मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है.
सुप्रीम कोर्ट के वकील उज्जवल गौड़ द्वारा CJI को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि यह मामला केवल एक निर्दोष के जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन ही नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मा पर हमला है, क्योंकि यह न्याय और मानवता के आदर्शों का घोर अपमान है, जिसे हमारा संविधान बरकरार रखता है.
यह भी पढ़ें- Doctor Rape and Murder Case: सीएम ममता ने किया मार्च, आरोपियों को फांसी दिए जाने की उठाई मांग, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
पत्र याचिका मे कहा गया है कि जिस क्रूर तरीके से उस युवा के जीवन को ख़त्म किया गया उसने हमारे राष्ट्र की सामूहिक चेतना को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि उसी परिसर में क्रूरतापूर्वक दुर्व्यवहार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जहां उसने मानवता की सेवा करने के लिए ली गई शपथ का पालन करते हुए सेवा कर रही थी.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…
Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…