Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

डॉक्टर की रेप और हत्या का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पत्र याचिका दायर कर CJI से की गई तत्काल हस्तक्षेप की मांग

CJI जस्टिस डी वाई चंद्रचूड को लिखे गए पत्र में पूरे मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बीते दिनों महिला डॉक्टर की वीभत्स और नृशंस बलात्कार व हत्या के मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है.

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट.

Doctor Rape and Murder Case: कलकत्ता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की रेप और हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर की गई है. CJI जस्टिस डी वाई चंद्रचूड को लिखे गए पत्र में पूरे मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बीते दिनों महिला डॉक्टर की वीभत्स और नृशंस बलात्कार व हत्या के मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है.

सुप्रीम कोर्ट के वकील ने CJI को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट के वकील उज्जवल गौड़ द्वारा CJI को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि यह मामला केवल एक निर्दोष के जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन ही नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मा पर हमला है, क्योंकि यह न्याय और मानवता के आदर्शों का घोर अपमान है, जिसे हमारा संविधान बरकरार रखता है.

यह भी पढ़ें- Doctor Rape and Murder Case: सीएम ममता ने किया मार्च, आरोपियों को फांसी दिए जाने की उठाई मांग, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

पत्र याचिका मे कहा गया है कि जिस क्रूर तरीके से उस युवा के जीवन को ख़त्म किया गया उसने हमारे राष्ट्र की सामूहिक चेतना को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि उसी परिसर में क्रूरतापूर्वक दुर्व्यवहार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जहां उसने मानवता की सेवा करने के लिए ली गई शपथ का पालन करते हुए सेवा कर रही थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital