देश

Mumbai: कबूतर का मीट ‘सप्लाई’ करता था शख्स, होटल वाले चिकन बताकर बेच रहे थे,पढ़े पूरा मामला

Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपने पड़ोस में रह रहे आठ लोगों पर कबूतर का शिकार कर उसके मांस को एक रेस्टोरेंट में बेचने का आरोप लगाया  है. इस सम्बन्ध में रिटायर्ड फौजी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

इस तरह से बेचते थे कबूतर के मांस को 

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मुख्य आरोपी अभिषेक सावंत और नरोत्तम निवास सहकारी आवास समिति के अन्य सात सदस्यों के खिलाफ माटुंगा पूर्व के किंग्स सर्कल में एफआईआर दर्ज किया है. मुंबई पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, सावंत इस साल मार्च से अपार्टमेंट की छत पर कबूतर पाल रहा था. जब वे बड़े हो गए तो सावंत ने कबूतरों को मार डाला और उन्हें हाउसिंग सोसाइटी के ठीक नीचे स्थित एक होटल और बीयर पार्लर में बेच दिया, जो चिकन के रूप में ग्राहकों को कथित कबूतरों का मांस परोसता था. पुलिस का ये भी कहना है कि अपार्टमेंट के पदाधिकारियों को सावंत की गतिविधियों के बारे में पता था लेकिन वे चुप रहे.

इन-इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मामला 

सावंत और अन्य पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें जानवरों को मारने या अपंग करने में शामिल, शरारत के लिए 428 और आपराधिक अतिचार के लिए 447 शामिल हैं. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें एक नेता का बेटा भी शामिल है.

यह भी पढ़ें-West Bengal: बर्दवान में एक महीने में 300 कुत्तों की मौत, पशुपालन विभाग ने बनाई टीम, लिए जा रहे ब्लड सैंपल

हाउसिंग सोसाइटी के लोगों ने इसे बेबुनियाद करा दिया 

हालांकि, हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों ने 71 साल के रिटायर्ड फौजी हरेश गलानी द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त फौजी लंबे समय से इस तरह के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. हाउसिंग सोसाइटी के एक सदस्य ने कहा, “गगलानी को फर्जी और तुच्छ मामले दर्ज करने में खुशी मिलती है. उन्होंने अब तक 34 मामले दर्ज किए हैं और कुछ नहीं हुआ. जांच होने दें और सच्चाई सामने लाएं.” होटल मालिक ने भी दावों का खंडन किया. इससे अलग गगलानी ने दावा किया कि उन्होंने कबूतर के पिंजरे के विजुअल्स पुलिस को सौंपे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago