Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

animal cruelty

Animal Cruelty Legal Explainer: नेपाल में कुत्ते को नदी में फेंकने के वायरल वीडियो के बाद पशु क्रूरता कानूनों पर बहस तेज हो गई है. जानिए ब्राजील के सख्त 'सैसॉं कानून' और भारत की BNS धारा 325 व PCA Act की जमीनी हकीकत क्या है?

नेपाल के बाझांग जिले से जानवरों के प्रति क्रूरता का एक वीभत्स मामला सामने आया है, जहां एक बीमार कुत्ते को जिंदा पुल से सेती नदी में फेंक दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 42 वर्षीय आरोपी महिला बिमला देवी रोकाय को गिरफ्तार कर लिया है.

Karauli News: करौली में एक बेजुबान जानवर को बाइक से बांधकर घसीटने की हैवानियत का वीडियो सामने आया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

मुंबई के गोराई इलाके में बिना अनुमति के घोड़ों और बैलगाड़ियों की रेस आयोजित की गई. पशु अधिकार कार्यकर्ता पल्लवी पाटिल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. सट्टेबाजी के एंगल से भी जांच जारी है.

इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना में पाली के पिपलिया गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक बेजुबान सांड को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. आग की लपटों से घिरा सांड गांव की गलियों में तड़पता रहा. पुलिस अब सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है.

मुंबई में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ, जिनपर कबूतर के मांस को एक रेस्टोरेंटरेस्ट में बेचने का आरोप है मामला दर्ज किया है. हालांकि, हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है.