Categories: देश

Lawrence Bishnoi Gang से जुड़े शार्प शूटर की मथुरा में पुलिस से मुठभेड़, दो टीमों ने मिलकर दबोचा

Lawrence Bishnoi Gang: मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की चर्चा एक बार फिर से देशभर में हो रही है. इस बीच मथुरा की रिफाइनरी पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार तड़के लॉरेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से शार्प शूटर घायल हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए हैं. यह मुठभेड़ मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र से हुई. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी योगेश कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है.

मुठभेड़ में शार्प शूटर योगेश गिरफ्तार

योगेश कुमार दिल्ली के सनसनीखेज नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य शार्प शूटर भी है. इसी घटना में वह दिल्ली से वांछित चल रहा था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया. योगेश गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुबह मुठभेड़ में शार्प शूटर योगेश को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, शार्प शूटर योगेश ने हाशिम बाबा गैंग में शामिल होकर यूपी में कई हत्याओं की घटनाओं को अंजाम दिया है.

नादिर शाह हत्या के बाद फरार चल रहा था योगेश

बता दें कि सितंबर महीने में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में देर रात जिम संचालक नादिर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. स्कूटी पर सवार होकर आए अपराधियों ने नादिर शाह को पांच गोली मारी थीं. तत्काल नादिर के दोस्त उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी. नादिर शाह जिम पार्टनरशिप में जिम खोला था. नादिर शाह हत्या के बाद से ही योगेश फरार चल रहा था.

आईएएनएस

Recent Posts

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

24 minutes ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

38 minutes ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

56 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

1 hour ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

1 hour ago