देश

MP News: अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झूंड ने किया हमला, गांव के बोंदर सिंह की मौत, कई घायल

MP News: मध्य प्रदेश से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां कुछ लोग किसी के अंतिम संस्कार के बाद घर को लौट रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झूंड ने हमला बोल दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इतना ही नहीं चार लोग घायल भी हुए हैं. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जब घटना की सूचना गांव वालों को मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है. घटना धार के खेरवा की बताई जा रही है.

अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला

बताया गया कि कुछ लोग गांव के ही एक व्यक्ति की अंतिम संस्कार से लौट रहे थे. रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झूंड ने हमला बोल दिया. जब तो लोग संभल पाते, मधुमक्खियों ने चारों तरफ से घेर लिया और एक-एक आदमी को काट लिया. जानकारी के मुताबिक, गांव के जाम सिंह के अंतिम संस्कार से लोग लौट रहे थे. मधुमक्खियों के काटने से बोंदर सिंह की मौत हो गई. गांव में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: Gorakhpur: अब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नहीं होगी पीने के पानी की दिक्कत, फिर से 5 रु में मिलेगा एक लीटर RO वाटर

हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए. इनमें से चार की हालत गंभीर है. बताया गया कि अंतिम संस्कार के दौरान आसपास के इलाके में धुआं फैल गया. इससे मधुमक्खियों को परेशानी हुई. गुस्से में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया और वहां मौजूद लोगों को काट लिया

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

19 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

52 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago