यूटिलिटी

Fixed Deposit: तगड़े रिटर्न के लिए हो जाएं तैयार! इन दो बैंकों की स्‍पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन हो रही खत्म

Fixed Deposit:फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) अभी भी निवेश का बेहतर विकल्प है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हाल ही में रेपो रेट (Repo Rate) में की गई बढ़ोतरी ने भले ही आपकी जेब पर ईएमआई (EMI) का बोझ बढ़ा दिया है, लेकिन अच्छी बात यह है कि एफडी दरों (FD Rates) में भी सुधार हुआ है. इतना ही नहीं भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की थी. इस स्कीम की डेडलाइन 15 अगस्त, 2023 को खत्म हो रही हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि बैंक ने इसकी समय सीमा को बढ़ाने का कोई ऐलान नहीं किया है. ऐसे में इस एफडी स्कीम में निवेश का आपके पास आखिरी मौका है.

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने भी ग्राहकों को लिए अमृत महोत्सव एफडी को लॉन्च किया है. इस स्कीम की भी डेडलाइन 15 अगस्त, 2023 को खत्म हो रही है. अगर आप इन दोनों स्कीम में से किसी में निवेश करना चाहते हैं तो हम आपको दोनों के डिटेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

60 वर्ष के कम उम्र के ग्राहकों को मिल रहा ब्याज

अगर आप बैंक में 1 साल से अधिक समय के लिए एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो एसबीआई की अमृत कलश स्कीम एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. इस स्कीम को बैंक ने 12 अप्रैल 2023 को लॉन्च किया था. यह 400 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम है जिसमें सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं 60 वर्ष से कम उम्र के ग्राहकों को 7.10 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. इस स्कीम के तहत ब्याज का भुगतान मंथली के आधार पर किया जाता है. इसमें निवेश करने के लिए आप अपने नजदीकी एसबीआई ब्रांच (SBI Branch) या नेट बैंकिंग या योनो के जरिए निवेश कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:…तो कंप्यूटर की तरह चलने लगेगा दिमाग! दुनिया के सबसे बुजुर्ग डॉक्टर ने बताई 3 बातें

खत्म हो रही इन बैंकों कि स्पेशल एफडी स्कीम

आईडीबीआई अमृत महोत्सव (IDBI Amrit Mahotsav)एफडी स्कीम की भी डेडलाइन खत्म हो रही है. इस स्कीम के तहत आप 375 दिन से लेकर 444 दिन की एफडी में निवेश कर सकते हैं. 375 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं 444 दिन की एफडी पर 7.15 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.65 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अपनी नजदीकी ब्रांच में संपर्क करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago