देश

“हमारे साथ गठबंधन में जीते थे 5 सीटें”, योगी के मंत्री ने इशारों-इशारों में RLD को याद दिलाए ‘अच्छे दिन’

Lok Sabha Elections 2024: पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) शामिल नहीं हुए थे. इसके बाद उन्होंने दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग भी नहीं की. इन दोनों मौकों पर जयंत चौधरी और बीजेपी के बीच नजदीकियां बढ़ने और उनके एनडीए में शामिल होने को लेकर कयासों का सिलसिला चल पड़ा. हालांकि जयंत विपक्ष दलों की बेंगलुरु में हुई बैठक में शामिल हुए थे. लेकिन दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग न करने के बाद यूपी में जो सियासी अटकलें लगनी शुरू हुईं, उन्हें ये बताना पड़ा था कि आखिर क्यों वे संसद में वोटिंग से दूर रहे थे. वहीं RLD भी बीजेपी से हाथ मिलाने को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर रही है. इस बीच, योगी सरकार के एक मंत्री ने आरएलडी के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन पर कोई भी फैसला हाईकमान द्वारा लिया जाएगा. इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में इस बात का संकेत दिया कि कैसे बीजेपी के साथ गठबंधन से आरएलडी का फायदा हो सकता है. उन्होंने कहा कि 2009 के चुनाव में आरएलडी और बीजेपी के बीच गठबंधन था और तब इस अलायंस में आरएलडी ने 5 सीटें जीती थीं.

योगी के मंत्री ने क्या कहा

अग्रवाल ने दावा किया कि आरएलडी के वोटर बीजेपी को अपनी पंसद बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2009 में गठबंधन के दौरान आरएलडी ने 5 सीटें जीती थीं लेकिन इसके बाद उनका कोई प्रतिनिधि निचले सदन में नहीं पहुंच सका. इसका मतलब साफ है कि बीजेपी के साथ गठबंधन आरएलडी को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा था. कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा से ही आरएलडी को सम्मान दिया है और रिजर्वेशन दिया है. बता दें कि 2009 चुनाव में अजीत सिंह के नेतृत्व में आरएलडी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था और 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: MP News: प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा ने मध्यप्रदेश सरकार को बदनाम करने का लगाया आरोप

आरएलडी को लेकर जारी है अटकलों का दौर

2024 लोकसभा चुनावों को लेकर गहमा-गहमी बढ़ी हुई है. विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ अलायंस और एनडीए के बीच लोकसभा चुनावों को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. ‘इंडिया’ अलायंस के इस खेमे में जयंत चौधरी भी हैं. लेकिन उनको लेकर लगातार ऐसी खबरें आती रही हैं कि वे 2024 चुनावों से पहले एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि आरएलडी की तरफ से इन अटकलों को खारिज किया जाता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

49 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

1 hour ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

1 hour ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

1 hour ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

2 hours ago