Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मैदान पर मैं ही सबसे बेहतरीन फील्डर’, KKR के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के बाद बोले मोहम्मद सिराज

IPL 2026 में मोहम्मद सिराज ने अपनी पुरानी लय वापस पाई. केकेआर के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके और फील्डिंग में भी शानदार योगदान दिया.

IPL 2026: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आखिरकार IPL के 19वें सीजन में अपनी लय पकड़ ली है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 23 रन दिए और दो अहम विकेट हासिल किए. उनकी इकॉनमी 5.75 रही. अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण को उन्होंने बिना रन बनाए आउट कर पवेलियन भेजा.

फील्डिंग पर मजेदार टिप्पणी

मैच के बाद सिराज ने अपनी फील्डिंग पर मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने शानदार कैच पकड़े और खुद को “बेस्ट फील्डर” बताया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैदान पर उनका मकसद हमेशा टीम के लिए योगदान देना होता है और इस बार उन्होंने दो कैच लेकर वही किया.

टीम का माहौल

सिराज ने टीम के माहौल पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा हैं लेकिन टीम के सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं. उन्होंने बताया कि लंबा टूर्नामेंट होने के कारण पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखना बेहद जरूरी है. हाई-प्रेशर मैचों में भावनाएं तेज होती हैं, ऐसे में खिलाड़ियों का एक-दूसरे को बैक करना अहम होता है.

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, एफआईआर दर्ज करने का निर्देश

पिच पर राय

पिच के बारे में सिराज ने कहा कि विकेट गेंदबाजों के लिए काफी अच्छी थी. नई गेंद से सही एरिया में गेंदबाजी करना उनका मुख्य प्लान था. उन्होंने बताया कि गेंद सीम कर रही थी और टीम का फोकस यही था कि चाहे चौके-छक्के लगें, लेकिन गेंदबाज अपने एरिया पर टिके रहें. सिराज ने इसे गेंदबाजों के लिए शानदार विकेट बताया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital