देश

शराब नीति घोटाला के बाद अब जल बोर्ड स्कैम में फंसी AAP, ईडी का आरोप- पार्टी के खाते में ट्रांसफर हुआ रिश्वत का पैसा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए आरोप लगाए और कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के एक पूर्व चीफ इंजीनियर ने विभाग में अपने सहयोगियों और सत्तारूढ़ पार्टी को रिश्वत के दो करोड़ रुपये चुनावी चंदे के रूप में दिए थे. वहीं आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि “हम ईडी के इस सरासर झूठे आरोप की निंदा करते हैं कि AAP या उसके नेताओं का इस मामले से कोई लेना-देना है. ईडी की कई छापेमारी के बावजूद आप के किसी भी नेता के पास से एक भी रुपया या सबूत बरामद नहीं हुआ है.”

चुनावी चंदे के रूप में AAP ने लिया पैसा

बता दें कि ईडी ने फरवरी में एक प्रेस विज्ञप्ति में इसी तरह का आरोप लगाया था. उसने कहा था कि डीजेबी ठेके में भ्रष्टाचार से प्राप्त रिश्वत का रुपया AAP को चुनावी चंदे के रूप में ट्रांसफर किया गया है.

15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में केजरीवाल

ईडी ने मामले में पूछताछ के लिए हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए था. इस बीच, आप के राष्ट्रीय संयोजक को ईडी ने दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार किया है. केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं.

यह भी पढ़ें- AAP का दावा- गिरफ्तारी के बाद तेजी से घट रहा है केजरीवाल का वजन… जेल प्रशासन ने कही ये बात

अब AAP के खिलाफ नया आरोप ऐसे वक्त लगाया गया जब ईडी ने मंगलवार को कहा कि उसने डीजेबी के पूर्व मुख्य अभियंता जगदीश कुमार अरोड़ा, उनकी पत्नी अलका अरोड़ा, उप-ठेकेदार और इंटीग्रल स्क्रू इंडस्ट्रीज के मालिक अनिल कुमार अग्रवाल और एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की 8.8 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है.

गौरतलब है कि ईडी ने जगदीश कुमार अरोड़ा और अनिल अग्रवाल को जनवरी में गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने हाल में ही अलका अरोड़ा को छोड़कर इन सभी लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

41 seconds ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

27 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

27 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

44 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

58 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago