देश

मारपीट मामले में Swati Maliwal का बयान, ‘जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की, भगवान उन्हें…’

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक सहयोगी द्वारा सीएम आवास पर उन पर किए गए कथित हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से बात की है.

उन्होंने सोशल साइट एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी. पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की, ये बोला कि दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे.’ उन्होंने आगे कहा, ‘देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल जरूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं. BJP वालों से खास गुजारिश है कि इस घटना पर राजनीति न करें.’

सच सबके सामने होगा

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधी बिना संदर्भ के वीडियो चलाकर इसे लगता है कि ये इस अपराध को अंजाम देकर खुद को बचा लेगा. कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा. जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है. एक न एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी.’

मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज

इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल पर हुए कथित हमले के संबंध में उनका बयान दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (16 मई) को एफआईआर दर्ज कर ली, जिसमें मुख्यमंत्री के सहयोगी बिभव कुमार का नाम भी शामिल है. विभव पर ही हमला करने का आरोप है.

एफआईआर आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 354 (महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (महिला की शील का अपमान करना) के तहत दर्ज की गई है.

शिकायत में आरोप

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं, तो उनके निजी सचिव विभव कुमार आए और बिना किसी उकसावे के उन्हें थप्पड़ मारा और उसके पेट पर मुक्के भी मारे.

मारपीट का पहला वीडियो सामने आया

मालीवाल से मारपीट का पहला वीडियो सामने आया है. यह 13 मई का बताया जा रहा है, जब मालीवाल के साथ सीएम आवास पर मारपीट और बदसलूकी हुई थी. 52 सेकंड के इस वीडियो में स्वाति मालीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर देखा जा सकता है. इस दौरान कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं. वहीं,सीएम केजरीवाल के सहयोगी के साथ नोकझोंक भी सुनाई दे रही है.

मालीवाल से मारपीट का पहला वीडियो सामने आया है. यह 13 मई का बताया जा रहा है, जब वह मुख्यमंत्री आवास पर थीं. 52 सेकंड के इस वीडियो में मालीवाल को केजरीवाल के घर पर देखा जा सकता है. इस दौरान कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कहते हैं. वहीं, सीएम केजरीवाल के सहयोगी के साथ नोकझोंक भी सुनाई दे रही है.

वीडियो में स्वाति मालीवाल कहती हैं, ‘आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी. मैं पहले एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी. तुम्हारी नौकरी भी खाऊंगी, अगर मुझे टच किया.’

वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद कर्मचारी मालीवाल से रिक्वेस्ट कर रहे हैं. वह कहती हैं, ‘मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है, पुलिस को आने दीजिए, उसके बाद मैं बात करूंगी.’ इस पर कर्मचारी कहते हैं, ‘पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, यहां तक नहीं आएगी न?’ फिर मालीवाल कहती है, ‘पुलिस अब अंदर ही आएगी. अब यहां तमाशा होगा.’ इसके बाद कर्मचारी उनको बाहर आने के लिए कहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

26 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

43 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago