देश

Delhi: CM आवास पर पहुंचीं स्वाति मालीवाल, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; AAP नेता आतिशी बोलीं— केजरीवाल को फंसाने के लिए हुआ इनका इस्तेमाल

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट की खबरें तूल पकड़ती जा रही हैं. आज शाम को फॉरेंसिक टीम ने इस मामले की जांच के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर से साक्ष्य जुटाए. इस दौरान स्वाति मालीवाल भी केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 17 मई, शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम दो बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम का सहयोग करने के लिए स्वाति भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं. शाम को करीब 6 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

आतिशी ने स्वाति मालीवाल को ‘झूठी’ करार दिया

आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल की करीबी नेता आतिशी ने स्वाति मालीवाल को ‘झूठी’ करार दिया. आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया गया है. सुनियोजित तरीके से यह पूरी साजिश रची गई है, जिसका चेहरा स्वाति मालीवाल हैं. इसलिए 13 मई की सुबह केजरीवाल के घर स्वाति मालीवाल को भेजा गया था.

‘स्वाति मालीवाल के लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं’

आतिशी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, तब से बीजेपी बौखलाई हुई है. इसी बौखलाहट में उन्होंने स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया है. आतिशी ने कहा कि “आज जो वीडियो सामने आया है, उसने यह साफ कर दिया है कि स्वाति मालीवाल के लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं. वो सरासर झूठ बोल रही हैं.”

यह भी पढ़िए: स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट, सांसद ने लगाए गंभीर आरोप, मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

33 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

41 minutes ago