सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
AAP Candidate First List: आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 10-10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इस साल के अंत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. भोपाल में आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय की मौजूदगी में लिस्ट जारी की गई. आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा जारी इस लिस्ट में हुजूर से डॉ. रवि कांत द्विवेदी, दिमनी सीट से सुरेंद्र सिंह तोमर, गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार, मुरैना से रमेश उपाध्याय और सेवढ़ा से संजय दुबे को आप उम्मीदवार घोषित किया गया है. वहीं पेटलावद सीट से कोमल दामोर को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा सिरौंज से आईएस मौर्य, सिरमौर सीट से सरिता पाण्डेय, महाराजपुर से राम जी पटेल और चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है.
कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर देने उतरेगी आप
आम आदमी पार्टी के एमपी के चुनावी दंगल में उतरने के बाद कांग्रेस और भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. केजरीवाल की पार्टी चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश करेगी. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पत्रकारों से बात करते हुए, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राज्य के लोग, बीजेपी और कांग्रेस दोनों से तंग आ चुके हैं, अब आप पर भरोसा करते हैं. वहीं एमपी के आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि AAP पार्टी ग्वालियर में 6 जुलाई को अपनी दूसरी सूची जारी करेगी.
छत्तीसगढ़ से ये होंगे पार्टी के प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में भानुप्रतापपुर सीट से कोमल हुपेंडी, कवर्धा सीट से खड़गराज सिंह, दंतेवाड़ा सीट से बालू राम भवानी, नारायणपुर सीट से नरेन्द्र कुमार नाग, पत्थलगांव सीट से राजा राम लकड़ा, भटगांव सीट से सुरेन्द्र गुप्ता, कुनकुरी सीट से लेओस मिंज, कोरबा सीट से विशाल केलकर, राजिम सीट से तेजराम विद्रोही, अकलतरा सीट से आनंद प्रकाश मिरी पार्टी के उम्मीदवार होंगे.
इसे भी पढ़ें: G20 Summit 2023: भारत आते ही संबलपुरी लोक नृत्य पर थिरकने लगीं IMF एमडी क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, देखें वीडियो
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पत्रकारों से बात करते हुए, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राज्य के लोग, बीजेपी और कांग्रेस दोनों से तंग आ चुके हैं, अब आप पर भरोसा करते हैं. वहीं एमपी के आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि पार्टी 6 जुलाई को ग्वालियर में अपनी दूसरी सूची जारी करेगी.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…