देश

‘हम भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं’: राहुल गांधी के बयान पर BJP ने साधा निशाना, कहा- ‘देश के पास एक अपरिपक्व विपक्ष का नेता है’

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उनके हालिया बयान को देश की अखंडता और संप्रभुता पर चोट पहुंचाने वाला बताया है. गौरव भाटिया ने कहा, “राहुल गांधी का बयान हर नागरिक को आहत करने वाला है. वह विपक्ष के नेता हैं, लेकिन उनकी बातों और विचारों से देश की एकता और संप्रभुता पर चोट पहुंचती है. उन्होंने कहा है कि ‘हम भारत के खिलाफ लड़ रहे हैं.’ यह बयान बेहद चिंताजनक है.”

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए इसे देश-विरोधी करार दिया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी बार-बार ऐसी बयानबाजी करते हैं जो देश के सम्मान को ठेस पहुंचाती है. यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने ऐसा बयान दिया है. देश को एक जिम्मेदार और वफादार विपक्ष के नेता की जरूरत है, लेकिन राहुल गांधी के शब्द और कर्म इसके ठीक विपरीत हैं.”

BJP ने उठाए सवाल

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा, “आप क्यों बार-बार ऐसे बयान देते हैं जो देश की प्रतिष्ठा को गिराते हैं? ‘The fight is against the Indian State itself’ जैसे शब्द देश के खिलाफ जाने वाले हैं. विपक्ष का काम सरकार की आलोचना करना हो सकता है, लेकिन यह बयान देश की व्यवस्था और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाला है.”

भाजपा नेता ने राहुल गांधी को अपरिपक्व नेता बताते हुए कहा, “यह देश का दुर्भाग्य है कि हमारे पास विपक्ष का एक ऐसा नेता है जो अपरिपक्व है. विपक्ष को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी के शब्द और उनके विचार इसके विपरीत हैं.”

कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की ओर से इस बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन BJP ने यह मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की है.

राहुल गांधी के बयान पर मचा यह राजनीतिक विवाद विपक्ष और सत्तारूढ़ दल के बीच बढ़ती खाई को और गहरा कर रहा है. यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस पर क्या रुख अपनाती है और राहुल गांधी अपने बयान पर कोई सफाई देते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें: चुनाव संचालन नियम में संशोधन के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

16 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

20 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

35 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

46 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

47 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

58 minutes ago