अरविंद केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पिछले कुछ दिनों से सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है. पहले कांग्रेस नेता अलका लांबा का बयान और अब छत्तीसगढ़ में अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. जिसको लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया है.
दरअसल, शनिवार (20 अगस्त) को छत्तीसगढ़ में आप मुखिया अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. तभी उन्होंने वहां के स्कूलों को लेकर जमकर आलोचना की थी. इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे.
अब अरविंद केजरीवाल के बयान पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने केजरीवाल के बयान को लेकर चुनौती दी है. पवन खेड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपनी सरकार के प्रदर्शन की तुलना पिछली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार के साथ करना चाहिए. अगर केजरीवाल इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं तो कांग्रेस की पूर्व सरकार बनाम वर्तमान सरकार के प्रदर्शन पर बहस करें. पवन खेड़ा ने ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल रायपुर की फ्लाइट पकड़ने से पहले दिल्ली पर बात करें.
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि सही मायने में छत्तीसगढ़ सरकार की तुलना पूर्व की रमन सिंह सरकार से की जाएगी. इसलिए अगर केजरीवाल तैयार हैं तो खुद विषय चुन सकते हैं. गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन जिस तरह से दोनों पार्टियों के बीच में घमासान छिड़ा हुआ है उससे गठबंधन की गांठें कमजोर होती दिखाई दे रही हैं.
यह भी पढ़ें- MP Assembly Election 2023: कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक आज, कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में आलाकमान
दोनों पार्टियों के बीच अलका लांबा के बयान के बाद तल्खी और भी बढ़ गई थी. जब अलका लांबा ने कहा था कि कांग्रेस दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर अकेली चुनाव लड़ेगी. इस बयान के बाद AAP की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई थी. आप ने कहा था कि जब सबसे पुरानी पार्टी अकेले चुनाव लड़ना चाहती है तो फिर इस गठबंधन का क्या मतलब है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…
भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…
रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…
Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…