देश

“पापा, आपके निशान मेरा रास्ता”, पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते समय राहुल हुए भावुक, बोले- चीन ने हमारी जमीन छीन ली…

Rajiv Gandhi Birth Anniversary: देश में आज यानी की रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती है. इस कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी को उनकी जयंती पर 14,270 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख (Ladakh) के पैंगात्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी के पैंगात्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि देने का वीडिया भी सामने आया है.

पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता की जयंती पर राहुल गांधी भावुक भी नजर आएं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं. आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं.”

‘चीन ने हमारी जमीन छीन ली है’

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि- चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है. लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है, लेकिन PM मोदी ने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं छीनी गई, लेकिन ये सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं, वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है, वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं और बेरोजगारी की समस्या है. लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Ladakh Accident: लेह लद्दाख में बड़ा हादसा, पहाड़ से खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

दिल्ली में ‘वीर भूमि’ पर सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि

वहीं, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली में ‘वीर भूमि’ पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की.

– भारत एक्सप्रेस

 

पापा, आपके निशान मेरे रास्ते, पिता राजीव को श्रद्धांजलि देते समय राहुल हुए भावुक, बोले- चीन ने हमारी जमीन छीन ली…

“चीन ने हमारी जमीन छीन ली”, पिता राजीव को श्रद्धांजलि देते समय राहुल हुए भावुक, बोले- पापा, आपके निशान मेरे रास्ता

 

Rahul Singh

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

22 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

35 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

40 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

53 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago