देश

MP Election 2023: अमित शाह आज पेश करेंगे ‘शिवराज सरकार’ का रिपोर्ट कार्ड, एक महीने में दूसरी बार MP दौरे पर गृह मंत्री

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (20 अगस्त) भोपाल में शिराज सिंह सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी करेंगे और ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे. मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने बताया, अमित शाह भोपाल में एक समारोह में शिवराज सिंह चौहान सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे. इसके बाद वह ग्वालियर के लिए रवाना होंगे और वहां कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे.

1500 पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे अमित शाह

चुनाव से पहले यह प्रदेश कार्यसमिति की आखिरी बैठक होगी. सूत्रों कहना है कि पार्टी की तरफ से विधायकों, सांसदों, जिला अध्यक्षों और महासचिवों को ग्वालियर पहुंचने के लिए कहा गया है. उन्होंने कहा कि लगभग 1,500 पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया गया है और उम्मीद है कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अपनी अंतिम योजना पेश करेगी. एक अन्य भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हम सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं.’’

अमित शाह का एक महीने में मध्य प्रदेश का दूसरा दौरा

राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, भाजपा ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास कर रही है. भाजपा ग्वालियर में पिछले वर्ष 57 साल बाद महापौर का चुनाव कांग्रेस से हार गई थी. एक महीने से भी कम समय में अमित शाह का मध्य प्रदेश का यह दूसरा दौरा होगा. इसके पहले 30 जुलाई को अमित शाह ने इंदौर का दौरा किया था, जहां उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था.

यह भी पढ़ें- AAP Vs Congress: अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा ने दी खुली बहस की चुनौती, बोले- शीला दीक्षित सरकार से तुलना करें दिल्ली के सीएम

2018 में कांग्रेस ने हासिल की थी बंपर जीत

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ग्वालियर और चंबल क्षेत्र की 34 में से 26 सीट जीतीं, तब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे. सिंधिया के अपने करीबियों के साथ भाजपा में चले जाने के बाद, नवंबर 2020 में ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में हुए उपचुनावों में कांग्रेस 19 में से सिर्फ सात सीट जीत सकी थी. एक राजनीतिक पर्यवेक्षक ने कहा कि पिछले साल ग्वालियर में महापौर के चुनाव में झटका लगने के बाद अब भाजपा कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

18 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago