देश

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में होली नहीं मनाएगी AAP, 26 मार्च को पीएम आवास के घेराव का ऐलान

AAP will not celebrate Holi in protest against Kejriwal arrest: सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी इस बार होली नहीं मनाएगी. ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए 26 मार्च को पीएम आवास का घेराव करेगी. दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को यह ऐलान किया.

कोर्ट में सुनवाई के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गोपाल राय ने कहा कि आप के पार्षदों और विधायकों को दिल्ली के सीएम के परिवार से मिलने से रोका गया. मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं को पूरे दिन जेल में रखा गया. उनकी गिरफ्तारी से पूरा देश दुखी है. शनिवार सुबह 10 बजे आप के सभी विधायक, पार्षद और इंडिया ब्लाॅक के प्रतिनिधि लोकतंत्र बचाने का संकल्प लेंगे. शनिवार को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर शहीद पार्क में इकट्ठा होंगे. इस कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे.

24 मार्च को सभी विधानसभा क्षेत्रो में पुतले जलाएगी पार्टी

गोपाल राय ने आगे कहा कि 24 मार्च को पार्टी प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन करेगी. 25 मार्च को कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. 26 मार्च को पीएम के आवास का घेराव किया जाएगा. बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप पार्टी के समर्थकों ने दिल्ली समेत सभी राज्यों में प्रदर्शन किया. बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में अब तक पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बीआरएस एमएलसी के. कविता और सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः ED की कस्टडी में मनेगी केजरीवाल की होली, एजेंसी को मिली 6 दिन की रिमांड, पढ़ें कोर्ट रूम की 5 बड़ी दलीलें

ये भी पढ़ेंः शराब नीति मामलाः ईडी बोली- सीएम केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता, कविता ने आप को 300 करोड़ दिए

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

6 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

53 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago