देश

Reliance: अबू धाबी की कंपनी ने रिलायंस में किया 5 हजार करोड़ का निवेश, जानिए कितनी होगी हिस्सेदारी

भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनियों पर निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते तेजी से निवेश भी हो रहा है. इसी कड़ी में अबू धाबी इन्वेंस्टमेंट अथॉरिटी ने रिलायंस वेंचर लिमिटेड में 0.59 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. जिसके तहत 4 हजार 966.80 करोड़ रुपये निवेश किया जाएगा. इससे पहले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म केकेआर ने 2 हजार करोड़ का निवेश किया था.

ADIA करेगी 4966.80 करोड़ रुपये का निवेश

पीटीआई के मुताबिक, अबू धाबी इन्वेंस्टमेंट अथॉरिटी ने रिलायंस वेंचर्स लिमिटेड में 4966.80 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी गई है. कंपनी ने बताया कि इस निवेश के बाद कंपनी की इक्विटी वैल्यू 8.381 लाख करोड़ रुपये हो गई है.

ADIA को कंपनी में 0.59 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आगे बताया कि ADIA को कंपनी में 0.59 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी. इस निवेश के बाद रिलायंस रिटेल वेंचर्स देश की टॉप 4 कंपनियों में शामिल हो गई है. ADIA के एक अधिकारीने जानकारी देते हुए बताया कि रिलायंस रिटेल ने बाजार में मजबूत वृद्धि के साथ ही जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. ये निवेश ADIA के पोर्टफोलियो कंपनियों का समर्थन करने की रणनीति के हिसाब से है.

यह भी पढ़ें- Raghav Chaddha: “बंगले का आवंटन रद्द करके मेरी आवाज को दबाने की कोशिश”, राघव चड्ढा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

8,278 करोड़ रुपये का निवेश किया था

इससे पहले अगस्त 2023 में कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी ने भी रिलायंस रिटेल में 0.99 फीसदी की हिस्सेदारी के लिए 8,278 करोड़ रुपये का निवेश किया था. जिसके बाद KKR की ओर से 2069.50 करोड़ रुपये का निवेश किया गया और अब एक और बड़ा इन्वेस्टमेंट आया है.

रिलायंस रिटेल की वैल्यूएशन तीन सालों में दोगुना हुई

ADIA की तरफ से किए गए निवेश को लेकर कंपनी की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल की वैल्यूएशन 2020 के बाद बीते तीन सालों में दोगुनी हो चुकी है. कंपनी की पहुंच देश के करीब 267 करोड़ उपभोक्ताओं तक है. एक निवेशक के तौर पर ADIA के समर्थन और कंपनी के संबंधों को उनके साथ मजबूत कर हम काफी उत्साहित हैं. इससे भारतीय खुदरा बाजार में तेजी के साथ बदलाव होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

42 minutes ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

1 hour ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

2 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

2 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

2 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

2 hours ago