देश

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बली राम भगत को उनकी जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत को उनकी जयंती पर संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की.

राज्यसभा के उपसभापति, हरिवंश; संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में बली राम भगत के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और लोक सभा सचिवालय तथा राज्य सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की.

स्वतंत्रता सेनानी तथा व्यापक संसदीय अनुभव संपन्न और संसदीय पद्धतियों और प्रक्रियाओं के ज्ञाता, बली राम भगत को 5 जनवरी, 1976 को पांचवी लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया था. वह अंतरिम संसद पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवी, सातवीं और आठवीं लोकसभा के सदस्य रहे. केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त, योजना, रक्षा, विदेश, विदेश व्यापार और आपूर्ति, इस्पात और हैवी इंजीनियरिंग सहित अनेक महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला. उन्होंने फरवरी, 1993 से चार महीने के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल तथा 30 जून, 1993 से 1 मई 1998 तक राजस्थान के राज्यपाल का कार्यभार संभाला. बली राम भगत का निधन 2 जनवरी 2011 को नई दिल्ली में हुआ.

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्टजनों को लोक सभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित दादाभाई नौरोजी के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भी भेंट की गई.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

39 seconds ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

6 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

19 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

27 minutes ago