ED के दोनों अधिकारी
Rajasthan News: राजस्थान में ED के दो अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इन्हें नीमराणा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा. दोनों अधिकारियों ने चिटफंड मामले में केस दर्ज करने से रोकने के लिए कथित तौर पर 15 लाख रुपये मांगे. राजस्थान एसीबी ने कहा कि ईडी के दो अधिकारियों को पैसे लेते हुए पकड़ा गया है. ईडी के दोनों अधिकारियों ने चिटफंड मामले में गिरफ्तारी नहीं करने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की थी. इस सिलसिले में उनके आवास और अन्य ठिकानों पर अभी भी तलाश जारी है.
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 30 अक्टूबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव से नौ घंटे तक पूछताछ की थी. 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक एक महीने पहले ईडी की कार्रवाई को गहलोत सरकार ने राजनीति से प्रेरित बताया था.
यह भी पढ़ें: “एक-एक यहूदी के खत्म होने तक जारी रहेंगे हमले”, हमास मुखिया ने Israel को धरती से मिटाने की दी धमकी
शिकायतकर्ता के अनुसार, नवल किशोर मीना और बाबूलाल मीना ने कथित तौर पर मणिपुर के एक चिटफंड मामले में रिश्वत ली. राजस्थान एसीबी के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ईडी अधिकारी मामले को खारिज करने, गिरफ्तारी नहीं करने और संपत्ति जब्त करने के बदले में रिश्वत ले रहे थे.
बता दें कि ईडी की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. राष्ट्रीय राजधानी की शराब नीति मामले में ईडी की पूछताछ का सामना करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद सहित विपक्षी दलों और नेताओं ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार 2024 में राष्ट्रीय चुनाव से पहले उन्हें निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…