देश

“ED ही BJP है या BJP ही ED”, आबकारी शराब नीति मामले पर आप नेता गोपाल राय का संबित पात्रा पर पलटवार

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली में आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गई हैं. आज गुरुवार को सीएम केजरीवाल जांच एजेंसी ईडी के सामने पेश नहीं हुए. इस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम केजरीवाल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया. वहीं इस पर आप सरकार में मंत्री गोपाल राय ने संबित पात्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ईडी है या ई़डी बीजेपी है.

गोपाल राय ने कहा कि ईडी के नोटिस का सीएम केजरीवाल ने जवाब दिया है. अपने जवाब में उन्होंने ईडी से अनुत्तरित प्रश्नों के बारे में ईडी से स्पष्टीकरण मांगा है.

‘CBI ही भाजपा है या भाजपा ही CBI है’

आप नेता ने कहा कि ईडी के नोटिस में स्प्ष्ट नहीं था कि ED अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर बुलाना चाहती है या AAP संयोजक के रूप में बुलाना चाहती है या नागरिक के रूप में बुलाना चाहती है. ये भी स्प्ष्ट नहीं था कि उन्हें गवाह के रूप में बुलाया गया है या आरोपी के रूप में. ED का जवाब नहीं आया, जवाब देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आएं. आज ये अंतर करना मुश्किल है कि ED ही भाजपा है या भाजपा ही ED है, CBI ही भाजपा है या भाजपा ही CBI है. एजेंसियों पर सवाल उठता है तो जवाब देने के लिए भाजपा के नेता सामने क्यों खड़े हो जाते हैं?

यह भी पढ़ें-  Delhi Liquor Scam: “बीजेपी के इशारे पर भेजा गया नोटिस”, सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी को दिया समन का जवाब

गोपाल राय ने सवाल करते हुए पूछा है कि ईडी से सवाल पूछने पर बीजेपी वालों को दर्द क्यों होता है? बीजेपी वाले क्यों बेचैन होने लगते हो? इसका जवाब यही है कि नोटिस ईडी की ओर से नहीं बल्कि बीजेपी के कहने पर ईडी की ओर से भेजा जाता है.

बीजेपी ने क्या कहा था?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ED को भेजे गए जवाब पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “… क्या कारण है कि अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट के कहने के बावजूद ये केस जल्द ही समाप्त हो इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं. मुझे तो आश्चर्य है कि उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) अपनी चिट्ठी में लिखा है कि दिवाली आ रही है इसलिए मुझे छूट दी जाए. मतलब ED अरविंद केजरीवाल से पूछताछ ही ना करे क्योंकि कभी होली है तो कभी दीवाली है. यह केवल स्वीकार्यता है कि हमने चोरी की है.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

2 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago