आस्था

Shani Vakri: शनि वक्री से इन 5 राशियों को आर्थिक संकट! 1 राशि को मिलेगा किस्मत का भरपूर साथ

Shani Vakri 2024 Good or Bad Effect on Zodiac: कर्मफल दाता कहे जाने वाले शनिदेव इस वक्त कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का कुंभ राशि में प्रवेश 17 जनवरी 2024 को हुआ था. लेकिन, अब आगामी 29 जून से वक्री यानी उल्टी चाल शुरू करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणाना के अनुसार, शनि महाराज 29 जून की देर रात 12 बजकर 35 मिनट पर कुंभ राशि में ही मार्गी चाल शुरू कर देंगे. वक्री अवस्था में शनि देव कुल 139 दिनों तक रहेंगे. शनि के इस मार्गी चाल से राशिचक्र की कुछ राशियों को आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है. लेकिन, एक राशि को शनि-मार्गी का विशेष लाभ प्राप्त होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि शनि-मार्गी किन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर सावधान रहना होगा और किस राशि के लिए शनि की उल्टी चाल शुभ है.

मेष राशि

शनि देव जब इस महीने की 29 तारीख को वक्री चाल शुरू करेंगे तो मेष राशि से जुड़े लोगों को खास सतर्क रहना होगा. शनि की वक्री चाल का असर करियर और कमाई पर पड़ेगा. जिससे आर्थिक प्रगति के लिए कठिन से कठिन परिश्रम करना होगा. इस दौरान मन के अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगा. जिससे मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा. व्यापार करने वालों को भी इस दौरान आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ सकता है. हालांकि, शनि-वक्री के दौरान अगर मेहनत से काम करेंगे तो उसका लाभ भविष्य में मिल सकता है. चूंकि, आर्थिक जीवन के लिए शनि का वक्री होना शुभ नहीं है. इसलिए, इस अवधि में रुपये-पैसे के लेनदेन में खास सतर्क रहना होगा.

वृषभ राशि

शनि की वक्री चाल का नकारात्मक असर सीधा करियर और आर्थिक जीवन पर पड़ेगा. इस दिन नौकरी या व्यापार में मन के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी. इसके साथ ही इस दौरान छोटे-छोटो कार्यों में भी असफलता हाथ लग सकती है. व्यापार में आर्थिक लाभ पाने के लिए कठिन मेहनत करना पड़ेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलेगा. अच्छे स्किल होने के बावजूद भी कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे अधिक दूसरों पर भरोसा करेंगे. शनि-वक्री के दौरान नए बिजनेस को चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

मिथुन राशि

शनि देव जब तक वक्री अवस्था में रहेंगे तक तक भाग्य का भरपूर साथ नहीं मिल पाएगा. इस दौरान जो भी काम करेंगे उसके परिणाम देर से आएंगे. शनि की उल्टी चाल से आर्थिक जीवन पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा. जॉब में परिवर्तन के अलावा प्रोफाइल में भी बदलाव करना पड़ सकता है. इस दौरान धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी. व्यापार में धन कमाने के लिए कई प्रकार के संकटों का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह राशि

इस राशि से जुड़े लोगों के लिए शनि का वक्री होना शुभ नहीं कहा जा रहा है. इस दौरान आर्थिक जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. शनि-वक्री की अवधि में खर्च में वृद्धि होगी. आर्थिक संतुलन बनाकर रखना मुश्किल होगा. व्यापार करने वालों को उम्मीद से कम आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा. शादीशुदा जिंदगी में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं. रिश्तों में उतार-चढ़ाव झेलना पड़ सकता है. जॉब पर संकट मंडरा सकता है.

कन्या राशि

वकालत से जुड़े कन्या राशि से लोगों को शनि का वक्री होना शुभ नहीं है. कानूनी मामलों के फैसलों में देरी होगी. शनि वक्री की अवधि में विरोधी परेशान कर सकते हैं. आर्थिक परिस्थिति की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इस दौरान धन से जुड़े मामलों में निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है. व्यापार करने वालों को भी आर्थिक संकटों से दो-चार होना पड़ सकता है.

शनि वक्री से किस राशि को होगा लाभ

शनि का वक्री होना धनु राशि के लिए शुभ होने के साथ-साथ लाभकारी भी है. इस दौरान करियर में शानदार तरक्की देखने को मिलेगी. नौकरी करने वालों को इस दौरान किस्मत का खूब साथ मिलेगा. नौकरी की तलाश करने वालों को इस दौरान बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा. इस दौरान साहस और पराक्रम के दम पर कामयाबी हासिल करेंगे. इसके अलावा शनि वक्री की अवस्था में आच्छा खास आर्थिक लाभ भी मिलेगा. कार्यों में रही बाधाओं से भी मुक्ति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन इन राशि वालों के जीवन में लाएगा अपार खुशियां, भाग्योदय के साथ होगा चौतरफा लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

4 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago