Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bhikhari Thakur: भोजपुरी के शेक्सपियर ‘भिखारी ठाकुर’ को दिया जाए भारत रत्न…, मनोज तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

Bhikhari Thakur: मशहूर भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ‘मृदुल’ ने भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी भाषा और उसकी लोक संस्कृति को नई पहचान दी है.

Bhikhari Thakur

Bhikhari Thakur: भोजपुरी के महान लोक गायक और नाटककार भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग समय-समय पर उठती रही है. इसमें अब मनोज तिवारी का भी नाम जुड़ गया है. मशहूर भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ‘मृदुल’ ने भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.

मनोज तिवारी ने अपने पत्र में लिखा है, भिखारी ठाकुर ना केवल गायक, कवि, नाटककार और समाज में सुधार लाने वाले व्यक्ति थे, बल्कि वो जन-जन के मन में रचे बसे थे. भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी भाषा और उसकी लोक संस्कृति को नई पहचान दी है.

भिखारी ठाकुर कौन थे?

भिखारी ठाकुर का जन्म 18 दिसंबर 1887 को हुआ था. वो छपरा जिले के कुतुबपुर गांव के रहने वाले थे. एक साधारण नाई परिवार से आने वाले भिखारी ठाकुर की शिक्षा-दीक्षा बहुत साधारण थी, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से रामचरितमानस जैसे महाकाव्य को कंठस्थ किया हुआ था. भिखारी ठाकुर को भोजपुरी का शेक्सपियर कहा जाता था.

‘बिदेसिया’ लोकगीत से Bhikhari Thakur ने देश में बनाई पहचान

भिखारी ठाकुर भोजपुरी भाषी थे. वो लोक कलाकार, गीतकार, नाटक लेखन और संगीतकार के रूप में पूरे भारत में प्रसिद्ध हुए. उनका नाटक भोजपुरी भाषा में होता था और इसी भाषा में उन्होंने अपने सारे नाटक, काव्य और गीत लिखे. भिखारी ठाकुर की बिदेसिया लोकगीत पूरे भारत में प्रसिद्ध है. यह एक भोजपुरी की एक लोकप्रिय नाट्य शैली है जिसको नृत्य, नाटक और संगीत के साथ परफॉर्म किया जाता है.

बिहार में अलग है Bhikhari Thakur की अहमियत

बिदेसिया लोकगीत, बिहार के भोजपुरी भाषी जिलों जैसे- आरा, छपरा और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में लोकप्रिय है. इस लोकगीत में प्रवासी पति के वियोग में तड़पती औरत की मनोदशा को बखूबी दर्शाया गया है.

ये भी पढ़ें- Bharat Express के Operation Chhangur से हरकत में आई यूपी सरकार, पीड़िता की आपबीती सुनकर 3 मंत्रियों ने कहा- गुनहगारों पर कड़ी कार्रवाई होगी

महान साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन ने भी भिखारी ठाकुर की कला को सराहा है. उन्होंने ठाकुर को ‘अनगढ़ हीरा’ कहा था. वहीं साहित्यकार जगदीशचंद्र माथुर ने उनको कहा था कि वो, भरत मुनि की परंपरा के कलाकार हैं.

बिहार चुनाव से जोड़कर देख रहे लोग

मनोज तिवारी के द्वारा भिखारी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने की मांग को लोग बिहार चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं. बिहार के कुल 38 जिलों में से 10 जिले भोजपुरी भाषी हैं. जहां भिखारी ठाकुर का प्रभाव देखा जा सकता है. वहीं वो नाई समाज से आते थे. जो बिहार में अति पिछड़ा माना जाता है. जिसपर बीजेपी की नजर है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital