Bharat Express DD Free Dish

आचार्य लोकेश मुनि ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि, कहा- बहुत याद आते हैं आप

Acharya Lokesh Muni: आचार्य लोकेश मुनि लिखते हैं कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन, भारत रत्न, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर अहिंसा विश्व भारती विश्व शांति केंद्र की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि.

Acharya Lokesh Muni

Acharya Lokesh Muni: अमेरिका की यात्रा पर गए आचार्य लोकेश मुनी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर मरहूम डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने ए.पी.जे अब्दुल कलाम के साथ अपने बिताये हुए पलों को याद करते हुए कहा कि, मेरी उनसे एक दर्जन बार से अधिक मुलाकात हुई. मुझे उनकी बहुत याद आती है.

अपने एक्स अकाउंट पर आचार्य लोकेश मुनी कहते हैं कि, बहुत याद आते हो. राष्ट्रपति रहते हुए आपने मेरे साथ एक दर्जन बार कार्यक्रमों में भाग लिया. संवाद और संगोष्ठी में शामिल हुए. इन सभी कार्यक्रमों, संवाद और संगोष्ठी का निचोड़ “वो वो ही थे”.

आचार्य लोकेश मुनि ने अर्पित की श्रद्धांजलि

आचार्य लोकेश मुनि आगे लिखते हैं कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन, भारत रत्न, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर अहिंसा विश्व भारती विश्व शांति केंद्र की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि.

आज डॉ कलाम की है पुण्यतिथि

बता दें कि, आज 27 जुलाई को भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि है. डॉ. कलाम साल 2002 से लेकर 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी. वे देश के उन गिने-चुने राष्ट्रपतियों में से एक थे, जिन्हें राजनीतिक दलों से लेकर आम जनता तक ने खूब प्यार और सम्मान दिया.

भारत के रक्षा और मिसाइल कार्यक्रम ऊंचाइयों तक पहुंचाया

उनका जीवन सादा और उच्च विचारों वाला था. उन्होंने अपने मन या व्यवहार में किसी के लिए भी कभी पूर्वाग्रह नहीं आने दिया. बतौर वैज्ञानिक डॉ. कलाम ने भारत के रक्षा और मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- Bhikhari Thakur: भोजपुरी के शेक्सपियर ‘भिखारी ठाकुर’ को दिया जाए भारत रत्न…, मनोज तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

कनाडा की यात्रा पर हैं आचार्य लोकेश मुनि

आचार्य लोकेश मुनि इन दिनों अमेरिका और कनाडा की यात्रा पर हैं. जहां वो दुनिया को भगवान महावीर की अहिंसा और अनेकांत की सीख बता रहे हैं. आचार्य लोकेश मुनि कहते हैं कि दुनिया में लगातार हो रही हिंसा को देखते हुए लोगों को भगवान महावीर के दर्शन की बहुत जरूरत है. उनका कहना है कि भगवान महावीर का दर्शन आज भी उतना ही जरूरी है जितना 2600 साल पहले हुआ करता था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read