Bharat Express DD Free Dish

‘हिंदुओं को धोखा दे रहे राहुल गांधी’, जातीय जनगणना कराने के फैसले पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम – विपक्ष अब PM मोदी का साथ देगा?

जातीय जनगणना पर मोदी सरकार को समर्थन देने की अपील करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर हिंदुओं और शहीद परिवारों को धोखा देने का आरोप लगाया.

Acharya Pramod Krishnam

देश भर में जातीय जनगणना कराने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी देने के बाद कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने कहा कि आशा है कि इसके बाद विपक्ष अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देगा. साथ ही उन्होंने पहलगाम के मुद्दे पर कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव को निशाने पर लिया.

उन्होंने कहा कि कौन किस जाति और क‍िस गोत्र में पैदा हुआ है, यह सामाजिक विषय है. लेकिन, उससे बड़ा विषय यह है कि कौन कितना बड़ा राष्ट्र भक्त है. विपक्ष सफलता पाने के लिए समाज को जातियों में विभाजित करना चाहता है. इसलिए ये लोग सरकार पर बड़े दिन से दोषारोपण कर रहे थे. अब जब इसकी अनुमति मिल गई है, तो मेरा मानना है कि अब सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देंगे.

‘सरकार के समर्थन का दिखावा कर रहे हैं राहुल गांधी’

इसके बाद पहलगाम हमले में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं को धोखा देने का काम कर रहे हैं. शहीदों के परिवार को धोखा देने का काम कर रहे हैं. शहीदों के घर जाने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता. वह शहीद के घर गए, यह बहुत अच्छी बात है. लेकिन, उन्होंने एक बार भी पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है. वह पाकिस्तान और पहलगाम के नाम पर नरेंद्र मोदी को गाली देने का अवसर तलाश रहे हैं. राहुल गांधी जो कहते हैं, वह करते नहीं हैं. वह जो कर रहे हैं, वह इसलिए कर रहे हैं ताकि इस देश में यह मैसेज न जाए कि राहुल गांधी सरकार के साथ नहीं खड़े हैं. यह बहुत बड़ा धोखा है.

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक चीन और पाकिस्तान में राहुल गांधी की तारीफ हुआ करती थी, अब वहां अख‍िलेश यादव की भी तारीफ होने लगी है. मुझे लगता है कि भारत के लोगों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.


ये भी पढ़ें- ‘हम तैयार हैं…’, PAK से जारी तनाव के बीच Indian Navy के स्वदेशी डिस्ट्रॉयर जहाज INS सूरत के सीओ का संदेश


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read