Acharya Pramod Krishnam
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से मार्गदर्शित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सैद नगली अमरोहा के वंदना सत्र में जनपद संभल में स्थित आध्यात्मिक शक्ति के केंद्र श्री कल्कि धाम पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम जी महाराज का विद्यालय के मुख्य द्वार पर घोष वंदन, तिलकोत्सव तथा पुष्पवर्षा द्वारा स्वागत किया गया.
विद्यालय के वंदना सत्र में आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम जी महाराज द्वारा मां सरस्वती के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पार्चन किया गया. आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम जी महाराज कल्कि धाम पीठाधीश्वर कल्कि धाम एंचौड़ा कंबोह का स्वागत अभिनंदन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ पुनीत गुप्ता जी तथा प्रधानाचार्य श्रीमान दिवाकर पांडेय जी द्वारा पटका पहनाकर, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया.
इस अवसर पर आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम जी महाराज ने वहां मौजूद लोगों का मार्गदर्शन करते हुए इस धरती पर भगवान के अवतार श्री राम, श्री कृष्ण के विषय में, प्राचीन भारतीय विज्ञान के विषय में, बताते हुए भैया बहनों से अपने माता-पिता, गुरुजनों के चरण स्पर्श करने भारतीय धर्म, संस्कृति, जीवन मूल्यों को समझना तथा उनको जीवन में अपनाने का आग्रह करते हुए भैया-बहनों का मार्गदर्शन किया.
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हसनपुर खंड के माननीय संघ चालक तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ पुनीत गुप्ता जी ने एक गीत के माध्यम से प्राचीन काल में भारत के जगतगुरु होने का वर्णन करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये तथा आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम जी महाराज का विद्यालय की ओर से आभार प्रकट किया.
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान दिवाकर पांडेय जी ने वंदना सत्र के मुख्य अतिथि आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम जी महाराज कल्कि धाम पीठाधीश्वर, महामंडलेश्वर महाराज हरमनोज जी तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों, विद्यालय परिवार, चालक बंधुओं, सेवक बन्धुओं का धन्यवाद आभार प्रकट किया. इस अवसर पर श्री खिलेंद्र जी, श्री लव कुश जी, श्री सुधीर चाहल जी, कल्कि धाम पीठ के अन्य स्वयंसेवक बन्धु, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा समाचार पत्रों के पत्रकार बंधु ,क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे. कल्कि पीठाधीश्वर श्री प्रमोद कृष्णम जी महाराज ने विद्यालय प्रांगण में एक पौधा भी रोपित किया.
-भारत एक्सप्रेस
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…