देश

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात, बोले – “ये एक आत्मीय और यादगार पल था”

आध्यात्मिक गुरु और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने शनिवार को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (VP Jagdeep Dhankhar) से मुलाकात की. आचार्य प्रमोद ने इस मुलाकात को “आत्मीय और अविस्मरणीय” बताया. उन्होंने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति सनातन संस्कृति के सच्चे प्रतिनिधि हैं.

यह मुलाकात राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) की पृष्ठभूमि में हुई. फोटो में दोनों नेता एक-दूसरे से दस्तावेज का आदान-प्रदान करते दिखाई दे रहे हैं. आचार्य प्रमोद ने भगवा वस्त्र पहन रखे थे, वहीं उपराष्ट्रपति सफेद कुर्ते में नजर आए. यह तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की.

आचार्य प्रमोद ने लिखा, “सत्य ‘सनातन’ संस्कृति के संवाहक, और एक महान विचारक, भारत के उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी के साथ भेंट के अविस्मरणीय और ‘आत्मीय’ क्षण.”

फरवरी 2024 में कांग्रेस से निकाले जाने के बाद आचार्य प्रमोद लगातार सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की बात मुखरता से कर रहे हैं. उप-राष्ट्रपति धनखड़ भी कई बार कह चुके हैं कि भारत के संविधान में सनातन धर्म के मूल्य झलकते हैं. पिछले साल सितंबर में उन्होंने कहा था कि “सनातन धर्म सबको जोड़ता है और यही मानवता का सही रास्ता है.”


ये भी पढ़ें- ‘हिंदुओं को धोखा दे रहे राहुल गांधी’, जातीय जनगणना कराने के फैसले पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम – विपक्ष अब PM मोदी का साथ देगा?


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

12 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

31 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

33 minutes ago