आध्यात्मिक गुरु और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने शनिवार को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (VP Jagdeep Dhankhar) से मुलाकात की. आचार्य प्रमोद ने इस मुलाकात को “आत्मीय और अविस्मरणीय” बताया. उन्होंने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति सनातन संस्कृति के सच्चे प्रतिनिधि हैं.
यह मुलाकात राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) की पृष्ठभूमि में हुई. फोटो में दोनों नेता एक-दूसरे से दस्तावेज का आदान-प्रदान करते दिखाई दे रहे हैं. आचार्य प्रमोद ने भगवा वस्त्र पहन रखे थे, वहीं उपराष्ट्रपति सफेद कुर्ते में नजर आए. यह तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की.
सत्य “सनातन”
संस्कृति के संवाहक,
और एक महान विचारक,
भारत के उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी के साथ भेंट के अविस्मरणीय और “आत्मीय” क्षण. @VPIndia pic.twitter.com/FSR1KtlDqk— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) May 3, 2025
आचार्य प्रमोद ने लिखा, “सत्य ‘सनातन’ संस्कृति के संवाहक, और एक महान विचारक, भारत के उपराष्ट्रपति आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी के साथ भेंट के अविस्मरणीय और ‘आत्मीय’ क्षण.”
फरवरी 2024 में कांग्रेस से निकाले जाने के बाद आचार्य प्रमोद लगातार सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की बात मुखरता से कर रहे हैं. उप-राष्ट्रपति धनखड़ भी कई बार कह चुके हैं कि भारत के संविधान में सनातन धर्म के मूल्य झलकते हैं. पिछले साल सितंबर में उन्होंने कहा था कि “सनातन धर्म सबको जोड़ता है और यही मानवता का सही रास्ता है.”
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

