Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यति नरसिंहानंद से जुड़े कार्यकर्ता और भक्तगणों ने डाला कमिश्नर ऑफिस के बाहर डेरा

Yeti Narasimhanand: पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और बैरिकेडिंग कर सभी को बाहर रोका गया है.

Yeti Narasimhanand devotees

यति नरसिंहानंद से जुड़े कार्यकर्ता ने डाला कमिश्नर ऑफिस के बाहर डेरा.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Yeti Narasimhanand: गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर लगातार हंगामा जारी है. एक तरफ जहां गाजियाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर शुक्रवार रात से ही विशेष समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर हंगामा किया था, वहीं अब यति के समर्थक और भक्तगण गाजियाबाद के पुलिस लाइन कमिश्नर ऑफिस पहुंच गए हैं. इन समर्थकों और भक्तगणों का कहना है कि यदि नरसिंहनंद बीते तीन दिनों से लापता है और उनसे बिना मिले यह लोग कमिश्नर ऑफिस के बाहर से नहीं जाएंगे और यहीं पर डटे रहेंगे.

कमिश्नर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद

पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और बैरिकेडिंग कर सभी को बाहर रोका गया है. सनातनी और हिंदू संगठन के लोगों ने और भी लोगों के आने का आह्वान किया है. जिसको देखते ही देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के बाद यह बवाल शुरू हुआ था. शुक्रवार देर रात नमाज के बाद बुलंदशहर में और गाजियाबाद में विशेष समुदाय के हजारों लोग सड़क पर उतर आए थे और नारेबाजी करने लगे थे. पुलिस ने लोगों को समझाने का बहुत प्रयास किया. इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था.

डासना मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा

शुक्रवार रात से शुरू हुए इस विवाद के बाद अब गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. खास तौर से गाजियाबाद के डासना मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है. इसके साथ ही गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीछे पीएसी चौक पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

सूत्रों की माने तो गाजियाबाद पुलिस ने यति नरसिंहानंद गिरी को हिरासत में ले लिया है. लेकिन अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों के मुताबिक नरसिंहानंद गिरी को डिटेन किया गया है और उन्हें मंदिर से ले जाकर पुलिस लाइन में रखा गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital