देश

‘बिहार भी जल्द राममय होगा’, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन बोले- यहां हमारी नई सरकार बन गई है, अब विकास कार्यों में भी तेजी आएगी

Ravi Kishan in Bihar: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा/BJP) के सांसद और नामचीन भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने बिहार के जल्द राममय होने की बात कही है. रवि किशन ने आज कहा कि पूरा देश राममय हो गया है और अब बिहार की बारी है.

रवि किशन सोमवार को राज्य के मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. वहां उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अब बिहार भी राममय होगा और विकास की गति बढ़ेगी. पत्रकारों से चर्चा करते हुए रवि किशन बोले— “सूबे में नई सरकार बन गई है और अब बिहार में भी विकास कार्यों में तेजी आएगी”.

यह भी पढ़िए: स्‍वर्ग-सा सुंदर राम मंदिर! 500 बरसों का इंतजार खत्‍म, गर्भगृह में पहुंचे रामलला… 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्‍ठा, देखें तस्वीरें

रवि किशन के मुजफ्फरपुर में निजी कार्यक्रम में आने का पता चलने पर भारी संख्या में लोग उनको देखने आ जुटे. इस दौरान रवि किशन ने कहा कि बिहार में भी अपराधियों और माफिया पर नकेल कसा जाएगा और सफाया होगा. उन्होंने मुजफ्फरपुर को भोजपुरी से जुड़ा शहर बताते हुए कहा कि यहां आना बहुत ही बढ़िया लग रहा है.

यह भी पढ़िए: जहां दुर्योधन ने पांडवों के लिए बनवाया था लाक्षागृह, वो जमीन होगी अतिक्रमण-मुक्त? बागपत न्यायालय का आया फैसला- हिंदू पक्ष को अधिकार, बदरुद्दीन की दरगाह अवैध!

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

33 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

49 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

50 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

56 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

1 hour ago