हर वक्त रहती है थकान और कमजोरी? हो सकती है इस जरूरी हार्मोन की कमी
By Shubhra Rai
झारखंड में हेमंत सोरेन, इनसेट में पत्नी कल्पना के साथ.
Hemant Soren Wife Kalpana Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले में कुछ दिनों पहले ED ने गिरफ्तार कर लिया था, उसके बाद वहां चंपई सोरेन ने 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नई सरकार बनाई. अब खबर आ रही है कि ED हेमंत सोरेन और बड़गाई अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को आमने-सामने बैठाकर जवाब-तलब करेगी.
इस बीच हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है. यह ट्वीट झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के ट्विटर अकाउंट से ही किया गया. इस ट्वीट में लिखा गया— “जब तक झारखण्डी योद्धा हेमन्त सोरेन..हम सब के बीच वापस नहीं आ जाते, तब तक उनका यह एकाउंट, मेरे, यानी उनकी जीवन साथी कल्पना मुर्मू सोरेन द्वारा चलाया जाएगा.”
यह भी पढ़िए: झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी, नए CM की शपथ हुई, लेकिन यह सियासी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई, क्योंकि…
पता चला है कि सीएम पद से इस्तीफा देने और गिरफ्तारी के बाद से हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के नेताओं से भी नहीं मिल पा रहे. कुछ समय पहले सदन में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि वे एक भी पेपर दिखा दें कि मैंने साढ़े 8 एकड़ जमीन हड़पी है तो राजनीति से संन्यास क्या, मैं झारखंड छोड़कर चला जाऊंगा.
यह भी पढ़िए: Hemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन आखिरकार हुए गिरफ्तार, ED कार में उन्हें ऐसे ले गई अपने दफ्तर
एक बयान में हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरे विरोधियों को ये अच्छा नहीं लग रहा कि एक आदिवासी सीएम BMW में कैसे चल रहा है. इनका बस चले तो ये हमें फिर से जंगल में भेज देंगे. हमारे पास बैठने से इनके कपड़े गंदे होते हैं.
यह भी पढ़िए: Jharkhand: हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, अब चंपई सोरेन होंगे नए CM, राज्यपाल के पास पहुंचे महागठबंधन के विधायक
दूसरी ओर ED के बारे में यह खबर आई है कि हेमंत सोरेन और बड़गाई अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को ED अब आमने-सामने बैठाकर जवाब-तलब करेगी. कोर्ट ने उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद से पूछताछ के लिए ED को चार दिनों की रिमांड दी है.
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…
Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…
एनवीडिया के शेयर प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 6.3% तक लुढ़क गए, जिससे कंपनी के मार्केट वैल्यू…