देश

कांग्रेस मुसलमानों से झूठी हमदर्दी दिखा रही है, हमारे लोगों को डिटेंशन सेंटर में भेजकर धोखा दिया- बदरुद्दीन अजमल

Political news today: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के चीफ बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. अजमल ने असम के एक कार्यक्रम में दावा किया कि कांग्रेस मुस्लिम आबादी के प्रति झूठी हमदर्दी दिखा रही है. अजमल के मुताबिक, केंद्र और राज्य दोनों जगह सत्ता गंवाने के बाद अब कांग्रेस नेताओं के सुर बदल रहे हैं.

बता दें कि बदरुद्दीन अजमल पिछले कुछ दिनों में असम के धुबरी में अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं. बीती रात ऐसे ही एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ”यह कांग्रेस पार्टी ही थी, जिसने डिटेंशन सेंटर बनाए और मुस्लिम लोगों को वहां भेजा.”

इस बार चुनाव में कांग्रेस की हालत और खराब होगी- AIUDF के चीफ

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए बदरुद्दीन अजमल बोले- “उन्होंने 60 साल तक मुसलमानों को धोखा दिया है. हमें विदेशी करार दिया गया, मुसलमानों के लिए एक के बाद एक डिटेंशन सेंटर बनाए गए.” उन्होंने कहा, ”सत्ता गंवाने के बाद अब कांग्रेस नेताओं के सुर बदल रहे हैं…अब उन्‍हें हम याद आ रहे हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होगा, इस बार चुनाव में कांग्रेस की हालत और खराब होगी.”

‘इंडिया अलायंस एक क्लब है, जो लंबे समय तक नहीं टिकेगा’

बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ अलायंस पर भी निशाना साधा. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) अजमल ने कहा, “मैंने पहले कहा था कि यह एक क्लब है, जो लंबे समय तक नहीं टिकेगा. तब वे मेरे खिलाफ गरजे, लेकिन अब हम देख रहे हैं कि अब कोई अलायंस नहीं है.”

बदरुद्दीन अजमल ने कहा, ”कांग्रेस के अलावा कोई और नहीं है, ममता बनर्जी भी इनका अलायंस छोड़ रही हैं.” उन्‍होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस असम में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी.”

कांग्रेस के साथ ही मिलकर चुनाव लड़ी थी एआईयूडीएफ

गौरतलब हो कि एआईयूडीएफ मुस्लिमों का वही दल है, जिसने कांग्रेस संग गठबंधन किया था और 2021 के विधानसभा चुनाव में असम में भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ा था. हालांकि, चुनावी हार के बाद कांग्रेस ने अजमल बदरुद्दीन पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए एआईयूडीएफ से गठबंधन तोड़ दिया.

यह भी पढ़िए: जहां दुर्योधन ने पांडवों के लिए बनवाया था लाक्षागृह, वो जमीन होगी अतिक्रमण-मुक्त? बागपत न्यायालय का आया फैसला- हिंदू पक्ष को अधिकार, बदरुद्दीन की दरगाह अवैध!

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

1 minute ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

6 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

41 minutes ago