राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य और अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर
Khushboo Sundar: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य और अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर ने कहा है कि जब वह आठ साल की थीं, तब उनके पिता ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. खुशबू ने कहा कि जब किसी बच्चे का यौन शोषण होता है, तो जीवन भर निशान बना रहता है, यह बात मायने नहीं रखती कि बच्चा लड़का है या लड़की.
खुशबू सुंदर ने कहा कि उनकी मां बहुत अपमानजनक दौर से गुजरीं. उन्होंने कहा, उसके पिता सोचते थे कि अपनी पत्नी, बच्चों को पीटना और अपनी इकलौती बेटी को गाली देना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है.
खुशबू ने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों के दुर्व्यवहार के डर से उसका मुंह बंद रहता था. उन्होंने कहा कि उनके साथ जो दुर्व्यवहार हुआ, क्या उनकी मां विश्वास करेंगी, क्योंकि उनकी मानसिकता ‘कुछ भी हो, मेरा पति मेरा देवता है’ वाली रही. खुशबू ने कहा, जब वह 15 साल की हुई, तो उसने सोचा कि अब बहुत हो गया और उसने अपने पिता के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया.
अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर ने कहा कि जब वह केवल 16 साल की थीं तब उनके पिता ने परिवार को अधर में छोड़ दिया और परिवार को नहीं पता था कि अगला भोजन कहां से मिलेगा.
–आईएएनएस
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…