देश

Rahul Gandhi: “देश में बोलने की आजादी नहीं, लंदन में बोलना आसान है, लेकिन भारत में नहीं”, प्रवासी भारतीयों के सामने बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं. 2 दिन पहले ही उन्होंने वहां से केंद्र सरकार पर कई हमले किए थे. एक बार फिर लंदन से ही राहुल गांधी ने फिर से सरकार पर निशाना साधा है. प्रवासी भारतीयों के सामने राहुल ने कहा कि “देश में बोलने की आजादी नहीं है.”

अभी 2 दिन पहले ही कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से केंद्र सरकार पर चौतरफा वार किया था. बीजेपी ने उनपर देश को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप भी लगाया. लेकिन इन सब बातों से बेफिक्र राहुल गांधी 2 दिन बाद लंदन में फिर आक्रामक तेवर में नजर आए. उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार को टारगेट पर रखा और जमकर निशाना साधा.

मौका था प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद का, राहुल ने अपनी बात शुरू की तो वो केंद्र सरकार पर हमले तक जा पहुंची. राहुल ने सवाल खड़े किए कि “देश में अभिव्यक्ति की आजादी को छीन लिया गया है. राहुल ने कहा- “लंदन में बोलना आसान है, लेकिन भारत में नहीं.”

राहुल एक के बाद एक केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे. उन्होंने भारत में विपक्ष की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया. राहुल ने चीन को शांति का पक्षधर भी बताया था. प्रवासी भारतीयों के सामने राहुल ने फिर से यही मुद्दा जोरशोर से उछाला. क्रैंबिज में दिए बयान के बाद से ही राहुल बीजेपी के निशाने पर हैं. ऐसे में अब तय है कि बीजेपी से उनकी तकरार लंबी चलने वाली है.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: कैंब्रिज विश्वविद्यालय में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- “मेरी भी जासूसी हुई”

गौरतलब है कि बीते दिनों कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि “बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है. मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था. मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बुलाया गया है, जो कहते हैं कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या बोलते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं.”

राहुल गांधी ने कहा था कि “इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं. विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं. मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

14 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

33 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

41 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

46 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago