Adani Foundation.
अडानी फाउंडेशन ने वाराणसी में फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के अंतर्गत 15 और 16 अक्टूबर को ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे और वर्ल्ड फूड डे के अवसर पर शहरी मलिन बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती और धात्री माताओं, पुरुषों और बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में शिक्षित करना है. कार्यक्रम में हाथ धोने की सही प्रक्रिया, संतुलित आहार, स्थानीय पोषक स्रोतों की जानकारी और माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया.
अडानी फाउंडेशन का यह प्रयास समुदाय में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.वर्ल्ड फूड डे पर डॉ. अंजना सक्सेना ने महिलाओं को गर्भावस्था में संतुलित आहार और स्थानीय पोषक स्रोतों के बारे में जानकारी दी. प्रधानाचार्य सुमन पांडे ने बच्चों को हाथ धोने के महत्व के बारे में समझाया.
सुपोषण अधिकारी ममता यादव ने महिलाओं को हाथों की सफाई और सुरक्षित खाना पकाने के तरीकों की जानकारी दी. इसके साथ ही किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के उपायों को कुकिंग डेमोन्स्ट्रेशन के जरिए सिखाया गया.
वक्ताओं ने बताया कि कीटाणुओं को फैलने से रोकने और दूर करने के लिए हाथों का साफ होना सबसे उचित तरीका है. इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों कमला देवी, अनीता देवी और अन्य सुपोषण संगिनियां, जैसे प्रीति मौर्या, रीता देवी और पुष्पा देवी भी उपस्थित रहीं.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…