गौतम अडानी. (फाइल फोटो)
अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अडानी ग्रुप (Adani Group) पर लगाए गए आरोपों पर अडानी समूह की ओर से बयान आया है. अडानी ग्रुप ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है.
अडानी ग्रुप ने बयान में कहा, “अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और खंडन किए गए हैं. जैसा कि स्वयं अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा है, अभियोग में आरोप, आरोप हैं और प्रतिवादियों को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक कि वे दोषी साबित न हो जाएं. हरसंभव कानूनी सहारा लिया जाएगा. अडानी समूह ने हमेशा अपने संचालन के सभी न्यायक्षेत्रों में शासन, पारदर्शिता और नियामक अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. हम अपने हितधारकों, भागीदारों और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक कानून का पालन करने वाला संगठन हैं, जो सभी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है.”
बता दें कि अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…
Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…
Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…
Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…
Wife Cuts Husband Private Part In Meerut: मेरठ में एक महिला ने चाकू से अपने…
Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…