देश

अडानी पोर्ट ने एस्ट्रो ऑफशोर ग्रुप की 80 फीसदी हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण, 185 मिलियन डॉलर में हुआ सौदा

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने एस्ट्रो ऑफशोर ग्रुप में 185 मिलियन डॉलर में 80 फीसदी हिस्सेदारी की अधिग्रहण की घोषणा की है. कंपनी के मौजूदा प्रमोटर के पास 20 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी. अडानी पोर्ट्स ने बताया कि एस्ट्रो दिग्गज ऑफसोर सप्लाई वेसल ऑपरेटर है.

APSEZ के CEO अश्विनी गुप्ता ने बताया कि 30 अप्रैल 2024 को खत्म हुए वर्ष तक एस्ट्रो का रेवेन्यू 95 मिलियन डॉलर रहा है जबकि EBITDA 41 मिलियन डॉलर रहा था. एस्ट्रो नेट कैश पॉजिटिव कंपनी है.

“सबसे बड़े समुद्री ऑपरेटर्स में से एक बनने का हिस्सा”

उन्होंने कहा कि एस्ट्रो का अधिग्रहण दुनिया के सबसे बड़े समुद्री ऑपरेटर्स में से एक बनने के हमारे रोडमैप का हिस्सा है. एस्ट्रो हमारे 142 टग और ड्रेजर के मौजूदा बेड़े में 26 OSV जोड़ देगा, जिससे इनकी संख्या 168 पहुंच जाएगी. ये अधिग्रहण हमें अरब की खाड़ी, भारतीय उपमहाद्वीप और पूर्व एशिया में हमें और मजबूत करते हुए टियर-1 ग्राहकों की एक प्रभावशाली सूची तक पहुंच देगा.’

यह भी पढ़ें- “मैं अपने आराध्य के चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं”, पीएम मोदी बोले- छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ नाम नहीं, हमारे लिए देवता हैं

एस्ट्रो के पास ये बड़े ग्राहक

एस्ट्रो के पास कई बड़े ग्राहक हैं, जिसमें NMDC, मैकडरमॉट, COOEC, लार्सन एंड टुब्रो और सैपेम शामिल हैं. एस्ट्रो ऑफशोर फैब्रीकेशन और कंस्ट्रक्शन और ऑफशोर ट्रांसपोर्टेशन मार्केट्स का एक बड़ा खिलाड़ी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

46 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

58 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

1 hour ago