देश

UP News: मुजफ्फरनगर में छात्र की पिटाई के मामले में बड़ा एक्शन, प्रशासन ने स्कूल को किया सील, मान्यता रद्द करने की तैयारी

मुजफ्फरनगर के खुब्बापुर में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल को प्रशासन ने सील कर दिया है. स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें महिला शिक्षक समुदाय विशेष के छात्र की दूसरे छात्र से पिटाई करवा रही थी. जिसको लेकर जमकर हंगामा हो रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षिका के पास ही स्कूल का मालिकाना हक है.

प्रशासन ने सील किया स्कूल

बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल तय मानकों को पूरा नहीं कर रहा था. जिसके चलते कार्रवाई की गई है. स्कूल को सील करने के साथ ही नोटिस जारी किया गया है. छात्र की पिटाई का वीडियो महिला टीचर के घर का है. क्योंकि स्कूल में मरम्मत का कार्य चल रहा था. इसलिए शिक्षिका बच्चों को अपने घर पर पढ़ा रहा थी.

छात्रों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने की तैयारी

बीएसए ने कहा कि स्कूल में लाइट-पंखे की व्यवस्था नहीं थी. कक्षा 1 से लेकर 5 तक के लिए कोई सेक्शन नहीं था. इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की गई है. इसके अलावा यूपी बोर्ड से स्कूल की मान्यता को रद्द करने के लिए नोटिस भेजी गई है. स्कूल में पढ़ने वाले सभी 50 छात्रों को एक सप्ताह के अंदर गांव के किसी दूसरे सरकारी स्कूल में या फिर अन्य में शिफ्ट कराया जाएगा. वहीं पीड़ित छात्र को उसके परिजनों ने पहले ही स्कूल से निकाल लिया था.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: राजनीति में हमेशा कोई ‘दोस्त और दुश्मन’ नहीं होता, लोगों की मदद के लिए सरकार में शामिल हुआ…बीड में बोले अजित पवार

छात्र की पिटाई का वायरल हुआ था वीडियो

गौरतलब है कि खुब्बापुर में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल का एक वीडियो सोशल माीडिया पर वायरल हुआ था. जिसे बीते अप्रैल महीने का बताया जा रहा है. जिसमें एक महिला शिक्षिका मुस्लिम बच्चे को दूसरे छात्र से पिटवा रही है. इसके अलावा आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 minute ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

15 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

40 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

46 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago