देश

Haryana News: नूंह में बिना परमिशन यात्रा निकालने पर अड़े हिंदू संगठन, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, इंटरनेट सेवाएं और स्कूल-कॉलेज बंद

हरियाणा के नूंह में एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण होने की तरफ बढ़ रहा है. हिंदू संगठनों की तरफ से आज (28 अगस्त) बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया है. इस यात्रा को प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन उसके बाद भी विश्व हिंदू परिषद यात्रा निकालने की जिद पर अड़ा हुआ है. जिसे देखते हुए पूरे जिले में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

सभी स्कूल-कॉलेज और बैंकों को बंद करने के आदेश जारी

नूंह जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट की सेवाओं पर रोक लगा दी है. सभी स्कूल-कॉलेज और बैंकों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. जिले में धारा 144 लागू की गई है. शहर में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है.

यात्रा को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद ने ऐलान किया था कि उनकी बृजमंडल यात्रा अधूरी रह गई थी. इसलिए दोबारा से यात्रा निकाली जाएगी, जिसे सावन के आखिरी सोमवार पर तय रास्ते से निकाला जाएगा. यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है, लेकिन विहिप मानने को तैयार नहीं है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने आस-पास के मंदिरों में जाकर जलाभिषेक करें. यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: राजनीति में हमेशा कोई ‘दोस्त और दुश्मन’ नहीं होता, लोगों की मदद के लिए सरकार में शामिल हुआ…बीड में बोले अजित पवार

नूंह-मेवात में बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी

गौरतलब है कि 31 जुलाई को नूंह-मेवात में बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी. यात्रा पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था. जिसके बाद हिंसा की आग आसपास के कई जिलों तक फैल गई. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे.

13 अगस्त को सर्वजातीय हिंदू महापंचायत बुलाई गई थी

हिंसा के बाद 13 अगस्त को सर्वजातीय हिंदू महापंचायत बुलाई गई थी. इसमें नूंह में 28 अगस्त को बृजमंडल शोभायात्रा निकालने का फैसला किया गया था. इसके लिए विस्व हिंदू परिषद ने कहा था कि ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए किसी भी तरह की अनुमति की जरूरत नहीं है. दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था.

अर्धसैनिक बलों की 30 कंपनियां तैनात

जिले में करीब दो हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया है. अर्धसैनिक बलों की 30 कंपनियों की भी तैनाती की गई है. किसी भी बाहरी को नूंह में आने की इजाजत नहीं है. सभी सीमाओं को सील किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

19 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

23 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

32 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

32 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

48 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

1 hour ago