महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
नीरज चोपड़ा ने जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले (फोटो ट्विटर)
Neeraj Chopra Video: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championship 2023) में गोल्ड जीतकर भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने बुडापेस्ट में चल रही चैंपियनशिप में 88.17 जैवलिन थ्रो करके गोल्ड मेडल पर निशाना साध हर किसी का दिल जीत दिया. वहीं गोल्डन बॉय ने मैच के बाद कुछ ऐसा किया कि जिसकी चर्चा अब हर तरफ होने लगी. नीरज ने बेशक विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप जीतकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा किया है, लेकिन इसके बाद उन्होंने कुछ एक ऐसा लम्हा दिया कि जिसपर हर किसी को अब गर्व हो रहा है. नीरज चोपड़ा का अब यह वीडियो भी वायरल हो रहा है.
बता दें कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान और भारत के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा था. जब नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच गोल्ड के लिए प्रतिस्पर्धा हुई तो नीरज चोपड़ा के 88.17 मीटर के थ्रो को पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम उसे पार नहीं पाए और उन्हें सिल्वर से ही संतुष्ट होना पड़ा.
जब मैच खत्म हुआ तो भारत के गोल्डन बॉय नीरज ने पाकिस्तानी खिलाड़ी नदीम को गले लगाकर बधाई दी. इसके साथ ही इन दोनों एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों की दोस्ती का एक खूबसूरत नजारा देखा गया. मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा और ब्रांज मेडलिस्ट चेक गणराज्य याकूब वालेश अपने-अपने देश के झंडा लेकर फोटो क्लिक करा रहे थे. इसी दौरान नीरज की नजर अरशद पर पड़ी और पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपने पास बुला लिया, लेकिन नदीम अपने जल्दी जल्दी में देश का लाना भूल गए ऐसे में नीरज ने बड़ा दिल दिखाया और अरशद को अपने पास बुलाकर पीछे से तिरंगे का सहारा दिया और भाईचारे का संदेश दिया. अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं.
बता दें कि नीरज की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और पहले राउंड में उनके थ्रो को फाउल करार दिया गया था. लेकिन ओलंपिक चैंपियन इस खिलाड़ी ने दूसरे राउंड में जबरदस्त वापसी की और 88.17 मीटर का थ्रो कर टॉप पोजीशन पर कब्जा जमा लिया. उसके बाद अंत तक नीरज टॉप पर बने रहे. उन्हें पाकिस्तान के अरशद नदीम ने चुनौती जरूर दी लेकिन वह नीरज के थ्रो को पार नहीं कर सके. अरशद ने इस इवेंट में सिल्वर जीता.
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…
BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…